Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Donald Trump: पूर्व सहयोगी मीडोज के बाद डोनाल्ड ट्रंप भी कर सकते हैं आत्मसमर्पण, लिया जा सकता है मग शॉट

    By AgencyEdited By: Sonu Gupta
    Updated: Fri, 25 Aug 2023 04:19 AM (GMT+05:30)

    अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अटलांटा के लिए रवाना हो गए हैं। यहां वह जार्जिया के अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण कर सकते हैं। ट्रंप को मग ...और पढ़ें

    अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अटलांटा के लिए हुए रवाना। फोटोः रायटर।
    अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अटलांटा के लिए हुए रवाना। फोटोः रायटर।

    अटलांटा, रायटर। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अटलांटा के लिए रवाना हो गए हैं। यहां वह जार्जिया के अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण कर सकते हैं। ट्रंप को मग शाट की प्रक्रिया का भी सामना करना पड़ सकता है। अगर ऐसा हुआ तो मग शाट का सामना करने वाले वह अमेरिका के पहले पूर्व राष्ट्रपति होंगे। अमेरिकी कानूनों के अनुसार पुलिस द्वारा आरोपित के चेहरे की फोटो खींचने को मग शॉट कहते हैं।

    ट्रंप का लिया जा सकता है मग शॉट

    मालूम हो कि पूर्व राष्ट्रपति ने जॉर्जिया में साल 2020 के राष्ट्रपति चुनाव के परिणामों को पलटने की साजिश रची थी। अटलांटा पहुंचने के बाद फुल्टन काउंटी जेल में ट्रंप के उंगलियों के निशान लिए जाएंगे। इस दौरान उनको गिरफ्तार (Donald Trump Arrested) भी किया जा सकता है। पूर्व राष्ट्रपति की एक बुकिंग तस्वीर ली जाएगी,  जिसे आमतौर पर मग शॉट के रूप में जाना जाता है। ट्रंप चार अलग-अलग आपराधिक मामलों में आरोपों का सामना कर रहे हैं, लेकिन यह पहली बार होगा जब उन पर कोई मग शॉट लिया जाएगा।

    ट्रंप के पूर्व सहयोगी ने किया आत्मसमर्पण

    ट्रम्प को जॉर्जिया में 13 अलग-अलग मामलों का सामना करना पड़ रहा है, जिसमें धोखाधड़ी के आरोप सहित झूठे बयान के मामले शामिल हैं। मामले में ट्रम्प के अलावा अन्य 18 लोगों को आरोपी ठहराया गया है। वहीं, उनके पूर्व सहयोगी मार्क मीडोज ने फुल्टन काउंटी में आत्मसमर्पण कर दिया। काउंटी की वेवसाइट के अनुसार उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। मीडोज ट्रंप के साथ उन 18 सह आरोपितों में से एक हैं जिन पर वर्ष 2020 के राष्ट्रपति चुनाव को पलटने के लिए साजिश रचने में ट्रंप की मदद करने का आरोप है।