Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Elon Musk ने प्रतिबंधित ट्विटर खातों को लेकर की बड़ी घोषणा, पोल के रिजल्ट के बाद लिया फैसला

    By AgencyEdited By: Achyut Kumar
    Updated: Fri, 25 Nov 2022 05:10 AM (IST)

    एलोन मस्क ने मतदान के बाद प्रतिबंधित ट्विटर खातों के लिए माफी की घोषणा की है। समाचार एजेंसी एएफपी ने यह जानकारी दी है। मस्क ने उपयोगकर्ताओं को इस बात ...और पढ़ें

    एलन मस्क ने प्रतिबंधित ट्विटर खातो के लिए माफी की पेशकश की घोषणा की
    एलन मस्क ने प्रतिबंधित ट्विटर खातो के लिए माफी की पेशकश की घोषणा की

    वाशिंगटन, एजेंसी। Elon Musk: ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने मतदान के बाद प्रतिबंधित ट्विटर खातों के लिए 'माफी' की घोषणा की। समाचार एजेंसी एएफपी ने यह जानकारी दी है। मस्क ने उपयोगकर्ताओं को इस बात पर मतदान करने के लिए कहा था कि क्या ट्विटर को निलंबित खातों के लिए सामान्य माफी की पेशकश करनी चाहिए। डोनाल्ड ट्रंप के मामले को संभालने के लिए भी उन्होंने यही तरीका अपनाया था।

    23 नवंबर को मस्क ने डाला पोल

    बता दे, एलन मस्क ने 23 नवंबर को एक पोल ट्वीट किया था। इसमें उन्होंने पूछा था, ' क्या ट्विटर को निलंबित खातों के लिए एक सामान्य माफी की पेशकश करनी चाहिए, बशर्ते कि उन्होंने कानून नहीं तोड़ा है या गंभीर स्पैम में लिप्त नहीं हैं?' इस पोल पर लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

    पोल के बाद मस्क ने की घोषणा

    पोल के परिणाम के अनुसार, 72.4 प्रतिशत यूजर्स ने 'Yes' जबकि 27.6 फीसद यूजर्स ने 'NO' पर क्लिक किया। पोल में 31 लाख 62 हजार 112 लोगों ने हिस्सा लिया। पोल को 176.9K ने लाइक, जबकि 67.8K लोगों ने रिट्वीट किया था। पोल पर 53 हजार से अधिक लोगों ने रिप्लाई किया है। पोल के बाद मस्क ने ट्वीट कर कहा- अगले हफ्ते से माफी मांगने की पेशकश शुरू की जाएगी।

    ये भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप का ट्विटर अकाउंट 22 महीने बाद बहाल, इस वजह से किया गया था सस्पेंड

    ट्रंप का अकाउंट 22 महीने बाद बवाल

    अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का अकाउंट 22 महीने बाद बहाल किया गया। मस्क ने 20 नवंबर को इसकी घोषणा की। उन्होंने ट्रंप के अकाउंट को बहाल करने के लिए भी पोल डाला था, जिसमें 51.8 फीसद यूजर्स ने अकाउंट को बहाल करने के पक्ष में वोट डाला था। वहीं, 48.2 फीसद यूजर्स अकाउंट के बहाल करने के पक्ष में नहीं थे। इस पोल को 135 मिलियन से अधिक लोगों ने देखा था।

    खबरें और भी

    इसे भी पढ़ें: Fact Check: सऊदी फुटबॉलर यासिर अल-शहरानी की नहीं हुई फीफा वर्ल्ड कप में घायल होने के बाद मौत, अफवाह हो रही वायरल

    इसे भी पढ़ें: FTX: कैसे ताश के महल की तरह ढह गया दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा क्रिप्टो एक्सचेंज