Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अरबपति एलन मस्क ने ट्विटर यूजर्स की तय की सीमाएं, अनवेरिफाइड अकाउंट रोजाना देख सकेंगे महज 600 पोस्ट

    By Anurag GuptaEdited By: Anurag Gupta
    Updated: Sat, 01 Jul 2023 11:57 PM (IST)

    सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर को लेकर अरबपति एलन मस्क ने शनिवार को सीमाएं तय की। दरअसल एलन मस्क ने ट्विटर यूजर्स को तीन नए नियमों की जानकारी साझा की। ...और पढ़ें

    अरबपति एलन मस्क ने तय की ट्विटर यूजर्स की सीमाएं
    अरबपति एलन मस्क ने तय की ट्विटर यूजर्स की सीमाएं

    वाशिंगटन, ऑनलाइन डेस्क। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर के यूजर्स लेकर अरबपति एलन मस्क ने शनिवार को सीमाएं तय की। दरअसल, एलन मस्क ने ट्विटर यूजर्स को तीन नए नियमों की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि वेरिफाइड यूजर्स अपने अकाउंट से रोजाना छह हजार पोस्ट देख या पढ़ सकेंगे।

    एलन मस्क ने ट्वीट कर अस्थायी सीमाएं लागू करने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वेरिफाइड अकाउंट रोजाना 6000 पोस्ट पढ़ सकेंगे, जबकि अनवेरिफाइड अकाउंट महज 600 पोस्ट को पढ़ या देख सकेंगे। वहीं, नए अनवेरिफाइड अकाउंट की बात की जाए तो वह महज रोजाना 300 से ज्यादा पोस्ट नहीं देख सकेंगे।

    यूजर्स को लॉगिन करना जरूरी

    यूजर्स अगर ट्वीट देखना चाहते हैं तो उन्हें अकाउंट लॉगिन करना पड़ेगा। एलन मस्क ने शुक्रवार को यह घोषणा की थी। एलन मस्क ने कहा था कि जो यूजर्स प्लेटफॉर्म पर कंटेंट देखने का प्रयास करते हैं, उन्हें अपने पसंदीदा ट्वीट देखने के लिए साइन इन करने के लिए कहा जाएगा।