Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ट्विटर में बड़ी तादाद पर कर्मचारियों की छटनी कर सकते हैं एलन मस्क, मीडिया रिपोर्टों में दिए संकेत

    By AgencyEdited By: Amit Singh
    Updated: Sun, 30 Oct 2022 06:47 AM (IST)

    एलन मस्क ट्विटर से कर्मचारियों की छटनी शुरू करने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने बीते दिनों ही सोशल मीडिया कंपनी का अधिग्रहण सौदा पूरा किया है। मस्क ने ...और पढ़ें

    ट्विटर से कर्मचारियों की छटनी कर सकते हैं एलन मस्क
    ट्विटर से कर्मचारियों की छटनी कर सकते हैं एलन मस्क

    न्यूयॉर्क, प्रेट्र: एलन मस्क ट्विटर से कर्मचारियों की छटनी शुरू करने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने बीते दिनों ही सोशल मीडिया कंपनी का अधिग्रहण सौदा पूरा किया है। ट्विटर खरीद डील पूरी करने के बाद मस्क ने सबसे पहले कंपनी के भारतवंशी सीईओ पराग अग्रवाल समेत कई शीर्ष अधिकारियों को बाहर का रास्ता दिखाया था।

    यह भी पढ़े: ट्विटर पर कंटेंट और प्रतिबंधित ट्विटर खातों को फिर से शुरू करने के लिए एलन मस्‍क ने लिया यह फैसला

    छटनी के लिए लिस्ट तैयार करने के निर्देश

    समाचार एजेंसी प्रेट्र के मुताबिक कंपनी के कुछ अधिकारियों से छटनी के लिए कर्मचारियों की लिस्ट तैयार करने को कहा गया है। ट्विटर खरीद डील पूरी होने से पहले कुछ ऐसी मीडिया रिपोर्टस् सामने आई थीं कि मस्क कंपनी के करीब 75 प्रतिशत कर्मचारियों की छटनी कर सकते हैं। ट्विटर में मौजूदा वक्त में करीब 7,500 कर्मचारी कार्यरत हैं। अभी यह अनुमान लगाना मुश्किल है कि, कितने कर्मचारियों की छटनी की जाएगी।

    नवंबर के पहले हफ्ते में हो सकते हैं बड़े फैसले

    मीडिया रिपोर्टों में अनुमान लगाया गया है कि, नवंबर की पहली तारीख से पहले कर्मचारियों की छटनी की जा सकती है। कर्मचारियों को मुआवजे के तौर पर स्टॉक अनुदान देने के लिए निर्धारित किया गया है। मस्क ने ट्विटर के निवेशकों को बताया है कि वो ट्विटर को निजी तौर पर देखेंगे। कंपनी के कार्यबल को कम करने के साथ ही वो, कंटेंट मॉडरेशन नियमों को वापस लेंगे साथ ही आय के नए रास्तों को ढूंढेंगे।

    जल्द कंटेंट मॉडरेशन काउंसिल का होगा गठन

    वहीं, शुक्रवार को एलन मस्क ने घोषणा की थी कि ट्विटर जल्द ही एक कंटेंट मॉडरेशन काउंसिल का गठन करेंगे। यह काउंसिल कंटेंट माडरेशन से जुड़े हुए फैसले करेगी, साथ ही काउंसिल की समीक्षा के बाद ही बंद हो चुके खातों को फिर से बहाल करने पर विचार किया जाएगा। काउंसिल कंटेंट से जुड़े हुए सभी फैसलों को लेकर जवाबदेह होगी। यह जानकारी मस्क ने खुद ट्वीट कर दी है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़े: Twitter से बर्खास्त 5 कर्मचारियों ने साझा किया अपना दर्द, पूर्व CEO पराग ने नहीं बदला अभी तक अपना बायो