कबाड़खाने में सड़ रहा एपस्टीन का विमान, 'लोलिता एक्सप्रेस' के भीतर से सामने आई भयावह तस्वीरें
यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन का कुख्यात निजी जेट 'लोलिता एक्सप्रेस' जॉर्जिया के एक कबाड़खाने में सड़ता हुआ पाया गया है। ...और पढ़ें

कबाड़खाने में सड़ रहा जेफरी एपस्टीन का जेट (Photo- -NY Post)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन जिसे काले कारनामें की फाइल दुनिया की सामने आई है, उसके निजी जेट जिसे या 'लोलिता एक्सप्रेस' के नाम से जाना जाता है, वह जॉर्जिया के एक कबाड़खाने में सड़ रहा है। लेकिन इसके जर्जर ढांचों के भीतर आज भी उन मासूम जिंदगियों की चीखें और दरिंदगी के सबूत छिपे हुए हैं।
दरअसल, 'द पोस्ट' के एक हालिया और दुर्लभ दौरे ने इस विमान के भीतर छिपे उन भयावह राजों का खुलासा किया है, जो यौन अपराधी एपस्टीन के विकृत साम्राज्य की काली हकीकत को एक बार फिर दुनिया के सामने ला दिया है।
जंग खा रहा एपस्टीन का जेट
जेफरी एपस्टीन का निजी जेट 'लोलिता एक्सप्रेस' जिसे वह कभी अपनी युवा यौन तस्करी पीड़ितों को दुनिया भर में लाने-ले जाने के लिए करता था। उसे एक कबाड़खाने में वैसे ही खुले आसमान के नीचे छोड़ दिया गया है। नई तस्वीरों में खुलासा दिखाया गया है कि जेट एक बाहरी स्लैब पर जंग खाकर टूट रहा है।
एपस्टीन के इस निजी जेट का इस्तेमाल पीड़ितों की यौन तस्करी के लिए भी किया जाता था। विमान - N908JE, जिसके अंतिम दो अंक उस दरिंदे के नाम के शुरुआती अक्षरों की ओर इशारा करता हैं।
बाथरूम में मिले लोशन पाउडर
'द पोस्ट' के दौरे के दौरान सबसे चौंकाने वाला खुलासा यह हुआ है कि इस प्लेन के बाथरूम की अलमारियों में जॉनसन ब्रांड के बेबी लोशन और बेबी पाउडर को छिपाकर रखा हुआ पाया। बहाथरूम के अंदर शिशु उत्पाद मिले थे।

(Photo- -NY Post)
कुछ कदम आगे जेट का इकलौता शयनकक्ष है, जहां तीन आपातकालीन एयर मास्क ऊपर लटके हुए थे और एक किंग-साइज गद्दा अभी भी मुलायम सफेद रजाई से करीने से ढका हुआ है। बिस्तर और गद्देदार फर्श इसलिए लगाए गए थे ताकि एपस्टीन और उसके दोस्त उड़ान के दौरान यौन संबंध बना सकें।

(Photo- -NY Post)
अन्य रोंगटे खड़े कर देने वाले अवशेषों में एक नाइटस्टैंड में छिपा हुआ एक टूटा हुआ सैटेलाइट फोन, गंदे तौलिए और एपस्टीन के निजी विमान के टेल नंबर से अंकित पेपर नैपकिन मिले हैं।
बिखरे पड़े हैं रोजमर्रा के सामान
आज, जेट में खाली पानी की बोतलें, इंस्टेंट कॉफी का डिब्बा और अन्य धूल से सने रोजमर्रा के सामान बिखरे पड़े हैं, जिसमें अलमारियां, फाइलिंग कैबिनेट और दराज अभी भी उड़ान नियमावली और अन्य विमानन दस्तावेजों वाली किताबों और फाइलों से भरे हुए हैं।
जिस कबाड़खाने में जेट रखा हुआ है, उसके मालिक ने द पोस्ट को बताया, "लगभग 60 साल पुराना यह विमान अब कभी उड़ान नहीं भर पाएगा, इसका एक कारण यह भी है कि 2016 में इसके तीनों इंजन निकाल लिए गए थे। यह बेहद खराब हालत में है, यह 10 साल से वहीं पड़ा है। इसकी मरम्मत कराना एक बहुत बड़ा और महंगा काम होगा।
