Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बोइंग 737 मैक्स विमानों में मिली दरारें, FAA ने दिए 471 जेट्स के जांच के आदेश; नियम सख्त

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 10:45 AM (GMT+05:30)

    अमेरिकी एविएशन रेगुलेटर FAA ने बोइंग 737 मैक्स के 471 विमानों की जांच का आदेश दिया है, जो 10 सितंबर से लागू होगा। ...और पढ़ें

    FAA ने बोइंग 737 मैक्स विमानों की सुरक्षा जांच का दिया आदेश

    FAA ने बोइंग 737 मैक्स विमानों की सुरक्षा जांच का दिया आदेश

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिकी एविएशन रेगुलेटर FAA ने बोइंग 737 मैक्स के सैकड़ों विमानों की जांच का आदेश दिया है। गुरुवार को जारी अंतिम नियम 10 सितंबर से लागू होगा।

    यह नियम 737-8, 737-9 और 737-8200 मॉडल के कुछ खास विमानों पर लागू है। FAA के मुताबिक इससे 471 विमान प्रभावित होंगे।

    मैक्स मॉडल में नहीं मिला क्रैक

    FAA ने कहा कि ये कदम पिछली रिपोर्ट में मिली असुरक्षित स्थिति को ठीक करने के लिए उठाया गया है। अब तक इन मैक्स मॉडल में कोई क्रैक नहीं मिला है। लेकिन नवंबर में प्रस्ताव देते समय FAA ने बताया था कि कई पुराने नेक्स्ट-जेनरेशन 737 के बेयर स्ट्रैप में दरारें मिली थीं।

    बेयर स्ट्रैप मेटल की शीट होती हैं जो दरवाजे और इमरजेंसी एग्जिट को मजबूत करती हैं। FAA ने कहा कि मैक्स जेट का डिजाइन पुराने मॉडल जैसा है, इसलिए उनमें भी वैसी दरार आ सकती है।

    समस्या की पहले ही कर ली गई थी पहचान

    बोइंग ने कहा कि उसने पहले ही समस्या की पहचान कर ली थी। कंपनी ने बताया कि हम पिछले 6 साल से ऑपरेटरों के साथ इस पर काम कर रहे हैं। 2019 में ही प्रभावित नेक्स्ट जेन 737 के लिए इंस्पेक्शन निर्देश भेज दिए थे, जिसे FAA ने 2021 में अनिवार्य कर दिया था।