विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कमल की तलाश कर रही FBI, इंटरनेशनल क्राइम में शामिल होने का आरोप

Published: Fri, 21 Aug 2026 05:32 PM (IST)

अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई भारतीय नागरिक कमल की तलाश कर रही है, जिस पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के साथ मिलकर अंतरराष्ट्रीय अपराध में शामिल होने का आरोप है।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कमल की तलाश कर रही FBI (जागरण)

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कमल की तलाश कर रही FBI (जागरण)

HighLights

  1. FBI भारतीय नागरिक कमल की तलाश में जुटी हुई है।

  2. कमल पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के साथ अंतरराष्ट्रीय अपराध का आरोप।

  3. जबरन वसूली के जरिए व्यापार में बाधा डालने की साजिश में शामिल।

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआइ भारतीय नागरिक कमल की तलाश कर रही है, जिस पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के साथ मिलकर अंतरराष्ट्रीय अपराध में शामिल होने का आरोप है।

एफबीआइ ने गुरुवार को कहा कि कमल को एक ऐसे अंतरराष्ट्रीय आपराधिक संगठन में शामिल होने के लिए वांछित माना जा रहा है, जो जबरन वसूली के जरिए व्यापार में बाधा डालने की साजिश में लिप्त है।

एफबीआइ ने कहा, "लॉरेंस बिश्नोई आर्गनाइज्ड क्राइम ग्रुप भारत के पंजाब राज्य में शुरू हुआ और कैलिफोर्निया के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट और अन्य जगहों पर सक्रिय है।"

कमल के खिलाफ जबरन वसूली के जरिए व्यापार में बाधा डालने की साजिश का आरोप लगने के बाद एक जुलाई को कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।

एफबीआइ के कहा है, 'अगर आपके पास इस मामले से जुड़ी कोई जानकारी है, तो कृपया अपने स्थानीय एफबीआइ आफिस, नजदीकी अमेरिकी दूतावास या वाणिज्य दूतावास से संपर्क करें।"

एफबीआइ ने संगठित अपराध के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है और पिछले कुछ महीनों में बिश्नोई और जग्गू भगवानपुरिया गैंग के कई सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- अमेरिका का कर्ज पहली बार 40 लाख करोड़ डॉलर के पार पहुंचा, ईरान युद्ध और ट्रंप की नीतियां पड़ी भारी?