Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    US Moon Mission: 51 सालों में पहला अमेरिकी चंद्र लैंडर लॉन्च, प्राइवेट कंपनी दे रही मिशन को अंजाम; मिलेगी खास उपलब्धि

    By Jagran News Edited By: Abhinav Atrey
    Updated: Mon, 08 Jan 2024 08:21 PM (GMT+05:30)

    51 वर्षों में अमेरिका का पहला चंद्र लैंडर सोमवार को चंद्रमा के सफर पर रवाना हुआ। खास बात यह भी है कि इस मिशन को अमेरिका की प्राइवेट कंपनी अंजाम देगी। ...और पढ़ें

    51 सालों में पहला अमेरिकी चंद्र लैंडर लॉन्च (फोटो, एपी)
    51 सालों में पहला अमेरिकी चंद्र लैंडर लॉन्च (फोटो, एपी)

    HighLights

    1. US का आखिरी चंद्रमा पर लैंडिंग मिशन 1972 में लॉन्च
    2. केप केनावरल स्पेस फोर्स स्टेशन से उड़ान भरी

    एपी, केप केनवेरल। 51 वर्षों में अमेरिका का पहला चंद्र लैंडर सोमवार को चंद्रमा के सफर पर रवाना हुआ। खास बात यह भी है कि इस मिशन को अमेरिका की प्राइवेट कंपनी अंजाम देगी। एस्ट्रोबोटिक टेक्नोलॉजी के लैंडर के साथ यूनाइटेड लॉन्च अलायंस के रॉकेट वल्कन ने फ्लोरिडा के केप केनावरल स्पेस फोर्स स्टेशन से उड़ान भरी।

    यह लैंडर 23 फरवरी को चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग कर सकता है। एस्ट्रोबोटिक के मुख्य कार्यकारी जॉन थार्नटन ने कहा, हम चंद्रमा की ओर जा रहे हैं! अगर यह मिशन सफल रहा, तो प्राइवेट कंपनी द्वारा चंद्रमा पर पहली साफ्ट लैंडिंग भी होगी।

    US का आखिरी चंद्रमा पर लैंडिंग मिशन 1972 में लॉन्च

    इससे पहले अमेरिका ने आखिरी बार चंद्रमा पर लैंडिंग मिशन दिसंबर 1972 में लॉन्च किया था। अपोलो 17 के जीन सर्नन और हैरिसन श्मिट चंद्रमा पर चहलकदमी करने वाले 11वें और 12वें व्यक्ति बने थे।

    ये भी पढ़ें: Bangladesh: भारत बांग्लादेश का 'महान मित्र', हमारे बीच अद्भुत संबंध हैं; चुनाव जीतने के बाद पीएम शेख हसीना ने कही बड़ी बातें

    खबरें और भी