Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    US Shooting: एक बार फिर गोलीबारी से दहला अमेरिका, टेक्सास के क्लीवलैंड में 5 लोगों की मौत

    By AgencyEdited By: Anurag Gupta
    Updated: Sat, 29 Apr 2023 05:20 PM (IST)

    अमेरिका के टेक्सास प्रांत के क्लीवलैंड से गोलीबारी की खबर सामने आई। इस गोलीबारी में 5 लोगों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक गोलीबारी शुक्रवार ...और पढ़ें

    US Shooting: फिर गोलीबारी से दहला अमेरिका, टेक्सास के क्लीवलैंड में 5 लोगों की मौत
    US Shooting: फिर गोलीबारी से दहला अमेरिका, टेक्सास के क्लीवलैंड में 5 लोगों की मौत

    वाशिंगटन, एजेंसी। अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इस बार टेक्सास के क्लीवलैंड से गोलीबारी की खबर सामने आई। बता दें कि क्लीवलैंड में गोलीबारी में 5 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय पुलिस के हवाले से शनिवार को यह जानकारी सामने आई।

    संदिग्ध की तलाश में जुटी पुलिस

    प्राप्त जानकारी के मुताबिक, गोलीबारी शुक्रवार देर रात को हुई और पुलिस अभी भी संदिग्ध की तलाश में जुटी हुई है। हालांकि, गोलीबारी किस वजह से हुई ? अभी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।

    पेन्सिल्वेनिया में हुई थी तीन की मौत

    इससे पहले पेन्सिल्वेनिया राज्य के फिलाडेल्फिया के रिहायशी इलाके में शुक्रवार को गोलीबारी की घटना हुई थी। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी, जबकि एक अन्य घायल हुआ था।

    अधिकारियों ने बताया था कि गोलीबारी की घटना के बाद एक पीड़ित घर के सामने के बरामदे में और दूसरे घर के अंदर मृत पाए गए, जबकि तीसरा पीड़ित फुटपाथ पर था। तीनों को घटनास्थल पर मृत घोषित कर दिया गया था। वहीं, पुलिस ने घटनास्थल से एक बंदूक बरामद की थी।