Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    F.R.I.E.N.D.S. स्टार मैथ्यू पेरी का लॉस एंजिल्स में निधन, 54 वर्षीय एक्टर का शव घर में मिला

    By AgencyEdited By: Sonu Gupta
    Updated: Sun, 29 Oct 2023 07:43 AM (IST)

    प्रसिद्ध अमेरिकी-कैनेडियन एक्टर मैथ्यू पेरी का 54 साल की उम्र में निधन हो गया। समाचार एजेंसी एपी ने बताया कि अभिनेता शनिवार को अपने लॉस एंजिल्स स्थित ...और पढ़ें

    मैथ्यू पेरी का 54 साल की उम्र में निधन। फोटोः रायटर।
    मैथ्यू पेरी का 54 साल की उम्र में निधन। फोटोः रायटर।

    HighLights

    1. प्रसिद्ध एक्टर मैथ्यू पेरी का निधन
    2. लॉस एंजिल्स स्थित घर में पाए गए मृत

    एपी, लॉस एंजिल्स। प्रसिद्ध अमेरिकी-कैनेडियन एक्टर मैथ्यू पेरी का 54 साल की उम्र में निधन हो गया। समाचार एजेंसी एपी ने बताया कि अभिनेता शनिवार को अपने लॉस एंजिल्स स्थित घर में मृत पाए गए हैं। उनकी मौत हॉट टब में डूबने से हुई है। मैथ्यू पेरी ने 1990 के दशक में हिट अमेरिकी टेलीविजन कॉमेडी फ्रेंड्स में अपनी मुख्य भूमिका के लिए प्रसिद्धि हासिल की थी। मालूम हो कि अमेरिकी टेलीविजन कॉमेडी सीरीज फ्रेंड्स साल 1994 से लेकर साल 2004 तक चली।

    कई फिल्मों में निभा चुके हैं अहम भूमिका

    फ्रेंड्स में चैंडलर बिंग की भूमिका निभाने वाले मैथ्यू पेरी कई फिल्मों में भी काम कर चुके हैं, जिसमें रोम-कॉम, फूल्स रश इन, द होल नाइन यार्ड्स भी शामिल है। क्राइम कॉमेडी द होल नाइन यार्ड्स में उन्होंने ब्रूस विलिस के साथ अभिनय किया।

    यह भी पढ़ेंः Matthew Perry Death: शराब-ड्रग की लत, टूटी सगाई तो कभी नहीं की शादी..., जानें कौन थे Friends के 'चैंडलर बिंग'?

    एक साल की उम्र में ही हो गया था माता-पिता का तलाक

    'फ्रेंड्स' स्टार मैथ्यू पेरी का जन्म 19 अगस्त 1969 को हुआ था। जब वह एक साल के हुए तो उनकी मां सुजैन मैरी, जो कि पेशे से पत्रकार थीं और पिता जॉन बेनेट पेरी (अमेरिकन एक्टर) का तलाक हो गया, जिसके बाद दोनों अलग हो गए। वहीं, तलाक के बाद उनकी मां ने कनाडा के रहने वाले जर्नलिस्ट कीथ मॉरिसन से शादी कर ली थी। यही कारण है कि मैथ्यू पेरी के पास दो-दो देशों कनाडा और अमेरिका की नागरिकता थी।

    यह भी पढ़ेंः Matthew Perry Death: Friends के मैथ्यू पेरी की मौत से सदमे में सेलेब्स, रणवीर सिंह-करीना कपूर ने जताया दुख

    मीरा सोरविनो ने जताया दुख

    90 के दशक के हिट सिटकॉम सीरीज 'फ्रेंड्स' में मैथ्यू ने चैंडलर बिंग का रोल प्ले किया था। उनके निधन पर कई सेलेब्स ने दुख जताया है। 1994 में आई फिल्म 'पैरलल लाइव्स' में उनके साथ स्क्रीनस्पेस शेयर करने वालीं मीरा सोरविनो ने उनके निधन पर हैरानी जताई है।

    खबरें और भी