विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजा शांति योजना: मिस्र, कतर और तुर्किए के मध्यस्थों से मिले ट्रंप के दूत, अगली मुलाकात नेतन्याहू से

Updated: Mon, 17 Aug 2026 07:09 AM (IST)

गाजा शांति योजना के संबंध में आगे की वार्ता के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के दूतों ने मिस्र, कतर और तुर्किए के मध्यस्थों से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान हमास के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

मिस्र, कतर और तुर्किए के मध्यस्थों से मिले ट्रंप के दूत (फोटो- एएफपी)

मिस्र, कतर और तुर्किए के मध्यस्थों से मिले ट्रंप के दूत (फोटो- एएफपी)

HighLights

  1. दूतों ने मिस्र, कतर और तुर्किए के मध्यस्थों से मुलाकात की

  2. मुलाकात के दौरान हमास के प्रतिनिधि भी मौजूद थे

रॉयटर, काहिरा। गाजा शांति योजना के संबंध में आगे की वार्ता के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के दूतों ने मिस्र, कतर और तुर्किए के मध्यस्थों से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान हमास के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू द्वारा इस शांति योजना को खारिज करने के बाद ये मुलाकात बेहद अहम मानी जा रही है। उधर, गाजा में इजरायल की हवाई सैन्य कार्रवाई जारी है।

खान यूनिस और नुसैरत में इस्लामिक जिहाद और हमास दो आतंकियों को मारने का दावा किया गया। अमेरिका की तरफ से ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर, स्टीव विटकाफ और निकोलाई म्लाडेनोव ने बैठक में हिस्सा लिया।

बैठक में हमास नेता खलील अल-हैय्या और मिस्र के खुफिया प्रमुख हसन राशद मौजूद थे। एक वरिष्ठ इजरायली अधिकारी ने बताया कि सोमवार को कुशनर और म्लाडेनोव पीएम नेतन्याहू से मुलाकात करेंगे।

बता दें कि नेतन्याहू ने पिछले हफ्ते गाजा शांति योजना को अस्वीकार्य बता दिया था। तुर्किए, पाकिस्तान, इंडोनेशिया के साथ पांच अरब देशों ने नेतन्याहू की निंदा की है।

सूत्रों के अनुसार, इजरायल को अमेरिका की उस मांग से आपत्ति है, जिसमें कहा गया है कि इजरायल हमास के आतंकियों को निशाना बनाना बंद कर देगा, जो फिर से अपनी ताकत बढ़ा रहा है।