Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अमेरिकी अदालत ने Go First एयरलाइन और Pratt & Whitney के बीच आपातकालीन मध्यस्ता करने से किया इनकार

    By AgencyEdited By: Piyush Kumar
    Updated: Fri, 28 Jul 2023 01:40 AM (GMT+05:30)

    प्रैट एंड व्हिटनी ने अमेरिका में एक अदालत में याचिका दायर की थी। डेलावेयर की जिला अदालत से गो फर्स्ट ने मई में पीएंडडब्ल्यू के साथ आपातकालीन मध्यस्ता ...और पढ़ें

    अमेरिकी अदालत ने प्रैट एंड व्हिटनी और गो फर्स्ट के बीच आपातकालीन मध्यस्थता से इनकार कर दिया।(फोटो सोर्स: जागरण)
    अमेरिकी अदालत ने प्रैट एंड व्हिटनी और गो फर्स्ट के बीच आपातकालीन मध्यस्थता से इनकार कर दिया।(फोटो सोर्स: जागरण)

    वॉशिंगटन, रॉयटर्स। भारतीय एयरलाइन कंपनी गो फर्स्ट (Go First) और अमेरिकी इंजन निर्माता कंपनी प्रैट एंड व्हिटनी (Pratt & Whitney) के बीच विवाद गहराता जा रहा है। इसी बीच अमेरिकी अदालत ने प्रैट एंड व्हिटनी और गो फर्स्ट के बीच आपातकालीन मध्यस्थता से इनकार कर दिया है।

    प्रैट एंड व्हिटनी ने अमेरिका में एक अदालत में याचिका दायर की थी। डेलावेयर की जिला अदालत से गो फर्स्ट ने मई में पीएंडडब्ल्यू के साथ आपातकालीन मध्यस्ता की मांग की थी।

    गो फर्स्ट ने आरोप लगाया था कि एयरलाइन में आई गड़बड़ी की वजह प्रैट एंड व्हिटनी इंजन हैं। वहीं, कंपनी बिगड़े हुए इंजन को समय पर रिप्लेस करने में असफल रही है। प्रैट एंड व्हिटनी ने अदालत के सामने कहा कि गो फर्स्ट का दावा है निराधार है।

    इंजन खराब होने की वजह से संचालन हुआ प्रभावित: गो फर्स्ट

    वहीं, गो फर्स्ट का कहना है कि इंजन बार-बार खराब हो जाने से एयरलाइन में समस्या आई है। वहीं, इंजन खराब होने की वजह से एयरलाइन की संचालन प्रभावित हुई। कंपनी का कहना है कि सिंगापुर मध्यस्ता अदालत ने पीएंडडब्ल्यू को निर्देश दिया था कि 27 अप्रैल तक कम से कम 10 अतिरिक्त लीज इंजन एयरलाइन को दे।

    लेकिन, पीएंडडब्ल्यू ने ऐसा नहीं किया। वहीं, पीएंडडब्ल्यू ने गो फर्स्ट के आरोप को बेबुनियाद बताया है। प्रैट एंड व्हिटनी ने कहा कि गो फर्स्ट की वित्तीय स्थिति के लिए हम जिम्मेदार नहीं है

    खबरें और भी