Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    हूती विद्रोहियों ने फिर बनाया कॉमर्शियल जहाज को निशाना, क्रूज मिसाइल से किया हमला; अमेरिकी अधिकारियों का दावा

    By AgencyEdited By: Mohd Faisal
    Updated: Tue, 12 Dec 2023 10:29 AM (GMT+05:30)

    ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने क्रूज मिसाइलों से कॉमर्शियल जहाज पर हमला किया है। अमेरिकी रक्षा अधिकारियों ने दावा किया है कि हूती विद्रोहियों ने यमन ...और पढ़ें

    हूती विद्रोहियों ने फिर बनाया कॉमर्शियल जहाज को निशाना, क्रूज मिसाइल से किया हमला (फाइल फोटो)
    हूती विद्रोहियों ने फिर बनाया कॉमर्शियल जहाज को निशाना, क्रूज मिसाइल से किया हमला (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. हूती विद्रोहियों ने क्रूज मिसाइलों से कॉमर्शियल जहाज पर हमला किया।
    2. हमले में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं।

    रायटर, वॉशिंगटन। ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने क्रूज मिसाइलों से कॉमर्शियल जहाज पर हमला किया है। अमेरिकी रक्षा अधिकारियों ने दावा किया है कि हूती विद्रोहियों ने यमन से ये मिसाइलें लॉन्च की थी।

    समाचार एजेंसी रायटर के अनुसार, इस हमले से कॉमर्शियल टैंकर जहाज पर आग लग गई। हालांकि, इसमें किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

    अल-मंदेब जलडमरूमध्य के पास किया हमला

    अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि क्रूज मिसाइलों से ये हमला बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य के पास उत्तर में किया गया। अधिकारियों ने कहा कि इस हमले के बाद अमेरिकी नौसेना का जहाज मौके पर पहुंचा गया और कॉमर्शियल जहाज पर मौजूद लोगों की मदद कर रहा है।

    फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि जिस जहाज को हूती विद्रोहियों ने निशाना बनाया है। उसका इजरायल से कोई संबंध था या नहीं।

    यह भी पढ़ें- Israel-Hamas War: हूती विद्रोहियों ने दागी बैलिस्टिक मिसाइलें, इजरायल ने हमले को किया नाकाम

    अंतरराष्ट्रीय जहाजों को लगातार निशाना बना रहा हूती

    दरअसल, इजराइल-हमास युद्ध के बीच ईरान समर्थित हूती विद्रोही संगठन अंतरराष्ट्रीय जहाजों को लगातार निशाना बना रहा है। हूती विद्रोही संगठन ने कहा कि वे इजरायल जाने वाले सभी जहाजों को उनकी राष्ट्रीयता की परवाह किए बिना निशाना बनाएगा। हूती विद्रोही संगठन ने सभी अंतरराष्ट्रीय शिपिंग कंपनियों को इजरायली बंदरगाहों पर जाने को लेकर सख्त चेतावनी दी है।

    यह भी पढ़ें- Ramaswamy Death Threat: अमेरिका के राष्ट्रपति उम्मीदवार रामास्वामी को सिर में गोली मारने की मिली धमकी, FBI ने आरोपी को किया गिरफ्तार