Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UN on Bharat Row: '...तो हम आवेदन पर विचार करेंगे', भारत Vs इंडिया विवाद पर संयुक्त राष्ट्र ने दिया अहम बयान

    By AgencyEdited By: Babli Kumari
    Updated: Thu, 07 Sep 2023 08:40 AM (IST)

    UN on Bharat Rowदेश के नाम को बदलने वाला विवाद अब विदेश तक पहुंच चुका है। इस विवाद को लेकर अब संयुक्त राष्ट्र(United Nation)ने अपने बयान में कहा है कि ...और पढ़ें

    भारत विवाद पर संयुक्त राष्ट्र ने दिया बयान (प्रतीकात्मक फोटो)
    भारत विवाद पर संयुक्त राष्ट्र ने दिया बयान (प्रतीकात्मक फोटो)

    HighLights

    1. संयुक्त राष्ट्र ने भारत Vs इंडिया विवाद पर दिया बयान
    2. भारत में चल रहा है भारत Vs इंडिया विवाद
    3. भारत के अनुरोध पर UN कर सकता है विचार

    संयुक्त राष्ट्र, एजेंसी। भारत में इन दिनों देश के नाम बदलने को लेकर विवाद चल रहा है। राजनीतिक पार्टियां इस विवाद में दो भागों पक्ष और विपक्ष में बंटी हुई है। यह विवाद और भी तब गरमाया जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के G-20 रात्रिभोज निमंत्रण में उन्हें 'इंडिया के राष्ट्रपति' के बजाय 'भारत के राष्ट्रपति' के रूप में संबोधित किया गया। इस विवाद के बीच संयुक्त राष्ट्र के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा है कि संयुक्त राष्ट्र देशों से उनके नाम बदलने के अनुरोधों पर तब विचार करता है, जब उनके पास नाम बदलने के लिए उन्हें अनुरोध भेजे जाते हैं।

    संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के उप प्रवक्ता फरहान हक ने बुधवार को तुर्की द्वारा पिछले साल अपना नाम बदलकर तुर्किये करने का भी उदाहरण दिया।

    फरहान हक ने देश के नाम को बदलने के सभी रिपोर्टों पर एक सवाल के जवाब में कहा कि 'इंडिया' का नाम बदलकर 'भारत' किया जा सकता है। उन्होंने तुर्किये के मामले में को बताते हुए कहा कि उस वक्त हमने सरकार द्वारा हमें दिए गए एक औपचारिक अनुरोध का जवाब दिया था। इस तरह के अनुरोध अगर हमें आगे भी मिलते हैं  तो हम उन पर विचार करेंगे। 

    पीएम मोदी ने कहा 'भारत' देश का प्राचीन नाम 

    भारत में देश के नाम को बदलने पर विवाद मंगलवार को तब खड़ा हो गया जब राष्ट्रपति मुर्मु द्वारा G-20 रात्रिभोज के लिए निमंत्रण भेजा गया, जिसमें उनके पद को पारंपरिक 'इंडिया के राष्ट्रपति' के बजाय 'भारत के राष्ट्रपति' के रूप में वर्णित किया गया था। तभी से विपक्ष ने पीएम नरेंद्र मोदी सरकार पर देश के नाम को बदलने की योजना बनाने का आरोप लगाया था। 

    वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को अपने मंत्रिमंडलीय सहयोगियों से भारत मुद्दे पर राजनीतिक विवाद से बचने के लिए कहा है। पीएम का ऐसा मानना है कि यह देश का प्राचीन नाम रहा है।

    यह भी पढ़ें- 'हर देश को स्वयं के फैसले लेने का अधिकार...', भारत के रूस से तेल खरीदने पर अमेरिका का पहला रिएक्शन

    यह भी पढ़ें- G20 Summit 2023: रूस-चीन के जी20 संयुक्त घोषणापत्र पर हस्ताक्षर करने की संभावना कम, अमेरिका ने बताई वजह

    खबरें और भी