Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Russia-Ukraine War: पिछले डेढ़ साल में 2 लाख सैनिकों की गई जान, पुतिन के डेढ़ लाख से अधिक जांबाज घायल

    By AgencyEdited By: Shashank Mishra
    Updated: Sat, 19 Aug 2023 05:12 AM (IST)

    युद्ध में रूस के करीब 120000 सैनिक मारे गए हैं और 180000 घायल हुए हैं। जबकि यूक्रेन के करीब 80 हजार सैनिक मारे गए हैं और 120000 सैनिक घायल हुए हैं। वह ...और पढ़ें

    यूक्रेन विश्व के प्रमुख खाद्यान्न निर्यातक देशों में है शामिल।
    यूक्रेन विश्व के प्रमुख खाद्यान्न निर्यातक देशों में है शामिल।

    वाशिंगटन, रायटर। करीब डेढ़ साल से जारी यूक्रेन युद्ध में रूस और यूक्रेन के करीब पांच लाख सैनिकों के हताहत होने का अनुमान है। न्यूयार्क टाइम्स अखबार ने एक अमेरिकी शीर्ष अधिकारी के हवाले से यह जानकारी दी है। इस अधिकारी ने अपना नाम गुप्त रखने की शर्त पर बताया है कि युद्ध में रूस के करीब 1,20,000 सैनिक मारे गए हैं और 1,80,000 घायल हुए हैं। जबकि यूक्रेन के करीब 80 हजार सैनिक मारे गए हैं और 1,20,000 सैनिक घायल हुए हैं।

    रोमानिया के रास्ते खाद्यान्न निर्यात करेगा यूक्रेन

    यूक्रेन ने अपने खाद्यान्न निर्यात को जारी रखने के लिए पड़ोसी देश रोमानिया के साथ एक समझौता किया है। इस समझौते के अनुसार यूक्रेन का खाद्यान्न सड़क मार्ग से रोमानिया जाएगा और वहां से उसे समुद्री मार्ग से अन्य देशों के लिए निर्यात किया जाएगा।

    रूस के साथ निर्यात समझौता टूट जाने के कारण यूक्रेन काला सागर के जरिये अपना खाद्यान्न निर्यात नहीं कर पा रहा है। विदित हो कि यूक्रेन विश्व के प्रमुख खाद्यान्न निर्यातक देशों में शामिल है।