विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'हम साथ बढ़ेंगे', ट्रंप टैरिफ के बीच अमेरिकी वित्त मंत्री ने जताया भरोसा; भारत को लेकर दिया बड़ा बयान

Published: Wed, 27 Aug 2025 07:03 PM (IST)Updated: Wed, 27 Aug 2025 08:30 PM (IST)

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड और टैरिफ को लेकर तनाव बढ़ रहा है। अमेरिका ने रूस से तेल खरीदने ...और पढ़ें

ट्रेड और टैरिफ को लेकर भारत और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ा (फाइल फोटो)
ट्रेड और टैरिफ को लेकर भारत और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ा (फाइल फोटो)

HighLights

  1. अमेरिका ने भारत पर 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाया।
  2. अमेरिकी वित्त मंत्री ने कहा- भारत-अमेरिका अंत में साथ आएंगे

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड और टैरिफ को लेकर तनाव लगातार बढ़ रहा है। अमेरिका ने रूस ने तेल खरीदने पर 25% एक्सट्रा टैरिफ लगा दिया है। इसके बावजूद अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने भरोसा जताया है कि दोनों देशों के रिश्ते मजबूत रहेंगे।

फॉक्स बिजनेस को दिए इंटरव्यू में अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा, "भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और अमेरिका दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। आखिरकार हम एक साथ आगे बढ़ेंगे।"

क्यों नहीं हो पाई भारत-अमेरिका की डील?

उन्होंने यह भी कहा कि अभी तक दोनों देशों के बीच ट्रेड डील नहीं हो पाई है। बेसेंट ने कहा कि भारत लिबरेशन डे के बाद जल्दी ही टैरिफ को लेकर बातचीत शुरू करने आया था, लेकिन अब तक कोई नतीजा नहीं निकला। उनका मानना था कि मई या जून तक डील हो जाएगी, लेकिन बातचीत खिंचती चली गई।

डायमंड से ऑटो पार्ट्स तक... ट्रंप टैरिफ का भारत के Export पर कितना असर? इन सेक्टर्स का नहीं हुआ 'बाल भी बांका'