Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    World Bank New President: भारतीय मूल के अजय बंगा बने विश्व बैंक के नए अध्यक्ष

    By AgencyEdited By: Anurag Gupta
    Updated: Wed, 03 May 2023 09:53 PM (IST)

    63 वर्षीय अजय बंगा भारतीय-अमेरिकी नागरिक हैं। अजय बंगा के पिता का नाम हरभजन सिंह बंगा है। वे भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट जनरल के रूप में सेवानिवृत्त हुए ...और पढ़ें

    विश्व बैंक के नए अध्यक्ष अजय बंगा
    विश्व बैंक के नए अध्यक्ष अजय बंगा

    वॉशिंगटन, एजेंसी। Ajay Banga: भारतीय अमेरिकी व्यवसायी अजय बंगा विश्व बैंक के अगले अध्यक्ष बने। बता दें कि अजय बंगा का विश्व बैंक के अध्यक्ष के तौर पर कार्यकाल पांच साल का रहेगा। डेविड मालपास द्वारा इस्तीफे की पेशकश किए जाने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन द्वारा अजय बंगा को विश्व बैंक के अध्यक्ष पद के लिए नामित किया गया था।

    बंगा इस दिन संभालेंगे पद

    विश्व बैंक ने एक प्रेस विज्ञप्ति में अजय बंगा की नियुक्ति के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि विश्व बैंक के कार्यकारी निदेशकों ने आज अजय बंगा को पांच साल के लिए अध्यक्ष चुन लिया। उनका पांच साल का कार्यकाल दो जून, 2023 से शुरू होगा।

    अच्छे अध्यक्ष साबित होंगे अजय बंगा

    बाइडन ने कहा था कि बंगा इतिहास के इस महत्वपूर्ण क्षण में वैश्विक संस्था की अगुआई करने के लिए सक्षम हैं। विश्व बैंक ने कहा कि निदेशक मंडल को बंगा के साथ मिलकर विश्व बैंक समूह विकास प्रक्रिया पर काम करने का इंतजार है।

    अप्रैल में संपन्न बैठक में इस विकास प्रक्रिया पर सहमति बनी थी। इसके अलावा विकासशील देशों के समक्ष मौजूद मुश्किल विकास चुनौतियों से निपटने के प्रयासों पर भी मिलकर काम करना है।

    बता दें कि अजय बंगा का अब तक का करियर शानदार रहा है। तीन दशक से अधिक समय तक उन्होंने सफल बिजनेस लीडर और आंत्रप्रेन्योर की भूमिकाओं का निर्वहन किया है।

    कौन हैं अजय बंगा?

    63 वर्षीय अजय बंगा भारतीय-अमेरिकी नागरिक हैं। अजय बंगा के पिता का नाम हरभजन सिंह बंगा है। वे भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट जनरल के रूप में सेवानिवृत्त हुए थे। उनके परिवार के पंजाब के जालंधर से ताल्लुकात हैं। अजय बंगा महाराष्ट्र के पुणे में बड़े हुए, जहां उनके पिता तैनात थे। अजय बंगा ने सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र से स्नातक किया। आगे की शिक्षा उन्होंने भारतीय प्रबंधन संस्थान, अहमदाबाद से पूरी की थी।

    खबरें और भी

    अजय बंगा मास्टरकार्ड के अध्यक्ष और सीईओ थे। बता दें कि अजय बंगा को साल 2016 में पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया था। इस समय अजय बंगा जनरल अटलांटिक के वाइस चेयरमैन के रूप में कार्यरत हैं।