विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

USA: व्हाइट हाउस के 15 फेलो में भारतीय अमेरिकी कैंसर चिकित्सक कमल मेंघाराजानी हुई शामिल

By AgencyEdited By: Shashank Mishra
Published: Fri, 29 Sep 2023 06:59 AM (IST)

व्हाइट हाउस ने भारतवंशी कैंसर चिकित्सक कमल मेंघाराजानी समेत 15 उल्लेखनीय रूप से प्रतिभाशाली युवाओं को 2023 के व्हाइट हाउस ...और पढ़ें

भारतवंशी कैंसर चिकित्सक व्हाइट हाउस फेलो के रूप में नामित।
भारतवंशी कैंसर चिकित्सक व्हाइट हाउस फेलो के रूप में नामित।

वाशिंगटन, पीटीआई। अमेरिका के राष्ट्रपति भवन व्हाइट हाउस ने भारतवंशी कैंसर चिकित्सक कमल मेंघाराजानी समेत 15 उल्लेखनीय रूप से प्रतिभाशाली युवाओं को 2023 के व्हाइट हाउस फेलो के रूप में नामित किया है।

मेंघाराजानी ने एक्स पर जानकारी की साझा

विज्ञान और प्रौद्योगिकी नीति कार्यालय में नियुक्त मेंघाराजानी ल्यूकेमिया से ग्रसित मरीजों का इलाज करती हैं। वह एक वर्ष तक व्हाइट हाउस के स्टाफ, कैबिनेट सचिवों और अन्य शीर्ष प्रबंधन अधिकारियों के साथ काम करेंगी।

न्यूयार्क में रहने वाली मेंघाराजानी 15 उल्लेखनीय रूप से प्रतिभाशाली, भावुक और निपुण युवाओं में अकेली भारतवंशी हैं। व्हाइट हाउस की घोषणा के बाद मेंघाराजानी ने एक्स पर पोस्ट किया कि राष्ट्रपति बाइडेन ने व्हाइट हाउस फेलो के रूप में मेरी नियुक्ति की घोषणा की।

अब तक पहले कैंसर विशेषज्ञ के रूप में चयनित मैं कैंसर मूनशाट और हेल्थ आउटकम्स टीमों के साथ नई भूमिका में रोगियों की सेवा करने के लिए उत्साहित हूं। मेमोरियल स्लोअन केटरिंग कैंसर सेंटर के संकाय में रहते हुए कमल ने शीघ्र निदान और रोकथाम पर केंद्रित कैंसर अनुसंधान भी किया है।

ये भी पढ़ें: 'ट्रम्प प्रतिशोध से प्रेरित, कानून पर कर रहें हमला'; राष्ट्रपति जो बाइडन ने साधा निशाना