Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    US Midterm Polls: भारतीय-अमेरीकी नबीला सैयद ने रचा इतिहास, सिर्फ 23 साल की उम्र में जीता चुनाव

    By AgencyEdited By: Manish Negi
    Updated: Fri, 11 Nov 2022 09:03 AM (IST)

    भारतीय-अमेरिकी नबीला सैयद ने अमेरिका में हो रहे मध्यावधि चुनाव में इतिहास रच दिया है। सिर्फ 23 साल की उम्र में उन्होंने मध्यावधि चुनाव में जीत दर्ज की ...और पढ़ें

    US Midterm Polls: भारतीय-अमेरीका नबीला सैयद ने रचा इतिहास
    US Midterm Polls: भारतीय-अमेरीका नबीला सैयद ने रचा इतिहास

    वाशिगंटन, एजेंसी। अमेरिका में हुए मध्यावधि चुनाव (US Midterm Polls) में डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी रिपब्लिकन पार्टी ने हाउस आफ रिप्रेजेंटेटिव यानी प्रतिनिधि सभा में बहुमत हासिल कर लिया है। उधर, मध्यावधि चुनाव में कई भारतवंशियों ने भी झंड़े गाड़ दिए हैं। भारतीय मूल के कई अमेरिकीयों ने मध्यावधि चुनाव में जीत हासिल की है। इनमें एक नाम नबीला सैयद का भी है।

    नबीला सैयद ने मध्यावधि चुनाव में जीत हासिल कर इतिहास रच दिया है। नबीला सैयद इलिनॉइस महासभा के लिए चुनी गई हैं। मध्यावधि चुनाव में जीत हासिल करने वाली वह सबसे कम उम्र की महिला हैं। उनकी उम्र सिर्फ 23 साल है।

    नबीला सैयद ने खुद किया ट्वीट

    नबीला सैयद ने खुद ट्वीट कर चुनाव में जीत हासिल करने की जानकारी दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'मेरा नाम नबीला सैयद है। मैं एक 23 साल की भारतीय-अमेरिकी मुस्लिम महिला हूं। हमने अभी-अभी एक रिपब्लिकन के कब्जे वाले जिले में हुए चुनाव में जीत हासिल की है। उन्होंने इसके आगे लिखा, 'जनवरी में मैं इलिनॉइस महासभा की सबसे कम उम्र की सदस्य बनूंगी।'

    नबीला ने अपने चुनावी सफर को लेकर इंस्टाग्राम पर लंबा नोट भी लिखा है। नबीला कहती हैं, 'जब मैंने राज्य प्रतिनिधि के लिए घोषणा की, तो मैंने इसे लोगों के साथ बातचीत के दौरान अपना मिशन बना लिया। लोगों को लोकतंत्र में शामिल होने कारण देने के लिए और उनके मूल्यों का प्रतिनिधित्व करने वाले बेहतर नेतृत्व की आशा करने के लिए।'

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Nabeela Syed (@nabeelasyed)

    रिपब्लिकन के क्रिस बोस को दी मात

    डेमोक्रेटिक पार्टी की नबीला सैयद ने अपने रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी क्रिस बोस को मात देते हुए जीत हासिल की है। नबीला सैयद को 52.3 फीसदी वोट मिले है, जबकि क्रिस बोस को 47.7 फीसदी वोट हासिल हुए।

    ये भी पढ़ें:

    अमेरिकी मध्यावधि चुनाव में प्रतिनिधि सभा में रिपब्लिकन पार्टी को बहुमत, सीनेट के लिए कांटे की टक्कर जारी

    जापान, अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच त्रिपक्षीय बैठक, उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम पर होगी खास चर्चा