यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बाल्टीमोर पुल दुर्घटना के 35 दिन बाद भी जहाज पर फंसे हैं भारतीय चालक दल सदस्य, भारतीय क्रू सदस्यों का हौसला अब भी बरकरार
अमेरिका के बाल्टीमोर में दुर्घटना के कारण पुल गिरने के 35 दिन बीत चुके हैं लेकिन भारतीय चालक दल के 20 सदस्य जहाज पर ही फंसे हुए हैं। यह दुर्घटना 26 मा ...और पढ़ें

HighLights
- भारतीय क्रू सदस्य अब भी क्रू पर मौजूद हैं।
- भारतीय चालक दल के 20 सदस्य जहाज पर ही फंसे हुए हैं।
आईएएनएस, वॉशिंगटन। अमेरिका के बाल्टीमोर में दुर्घटना के कारण पुल गिरने के 35 दिन बीत चुके हैं, लेकिन भारतीय चालक दल के 20 सदस्य जहाज पर ही फंसे हुए हैं। यह दुर्घटना 26 मार्च को हुई थी। इसके कारण बाल्टीमोर पुल का एक हिस्सा टूटकर पानी में गिर गया था।
भारतीय क्रू सदस्य अब भी क्रू पर मौजूद
अगर दुर्घटना नहीं हुई होती, तो चालक दल के सदस्य अपने गंतव्य श्रीलंका पहुंच गए होते। लेकिन मजबूरन वे अमेरिकी बंदरगाह शहर बाल्टीमोर के तट पर मालवाहक जहाज डाली में रहने को मजबूर हैं। डाली के स्वामित्व वाली कंपनी के एक प्रवक्ता जिम लॉरेंस ने कहा कि भारतीय क्रू सदस्य अब भी क्रू पर मौजूद हैं और उनके हौंसले में कोई कमी नहीं आई है।
महीने भर और रह सकते हैं यात्री
लॉरेंस ने कहा कि जहाज पर अपनी ड्यूटी के साथ ही दुर्घटना को लेकर चल रहे जांच कार्य में भी वे सहायता कर रहे हैं। उनकी लगातार काउंसिलिंग भी की जा रही है। भारतीय दूतावास की ओर से उन लोगों की जानकारी देने से इनकार कर दिया गया है, जो अब भी जहाज पर हैं।
विशेषज्ञों का कहना है कि ये सभी जहाज पर कुछ हफ्ते या महीने और रह सकते हैं। उन्हें जब जाने की अनुमति दी जाएगी, तो उन सदस्यों को प्राथमिकता दी जाएगी, जो जूनियर हैं।
यह भी पढ़ें: Pakistan: अब पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी पहुंचा 'योग', इस्लामाबाद के सबसे बड़े पार्क में लोग करेंगे एक्सरसाइज