Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Human Trafficking: अमेरिका में भारतवंशी ने मानव तस्करी का अपराध किया स्वीकार, 5 से 15 वर्ष तक हो सकती है सजा

    By AgencyEdited By: Sonu Gupta
    Updated: Mon, 31 Jul 2023 11:30 PM (IST)

    एक भारतवंशी ने मार्च 2020 से लेकर 2021 के बीच कनाडा से अमेरिका में मानव तस्करी की बात स्वीकारी है। सिमरनजीत सिंह को 28 जून 2022 में ओंटारियो में हिरास ...और पढ़ें

    अमेरिका में भारतवंशी ने मानव तस्करी का अपराध किया स्वीकार। फाइल फोटो।
    अमेरिका में भारतवंशी ने मानव तस्करी का अपराध किया स्वीकार। फाइल फोटो।

    न्यूयार्क, पीटीआई। एक भारतवंशी ने मार्च 2020 से लेकर 2021 के बीच कनाडा से अमेरिका में मानव तस्करी की बात स्वीकारी है। सिमरनजीत सिंह को 28 जून 2022 में ओंटारियो में हिरासत में लिया गया था। कनाडा से अमेरिका इस वर्ष 30 मार्च को प्रत्यर्पित कर लाया गया था। सिंह कनाडा के ब्रैंपटन में रह रहा था।

    कई भारतीयों को अवैध तरीके से भेजा अमेरिका

    न्यूयार्क के अटार्नी कार्यालय के अनुसार, सिंह ने स्वीकार किया है कि उसने एक साल के दौरान कनाडा से कई भारतीयों को अवैध तरीके से अमेरिका भेजा था। उन्हें कार्नवाल आइलैंड और सेंट लारेंस नदी क्षेत्र से अमेरिका भेजा गया था। सिंह को मामले में दिसंबर में सजा सुनाई जाएगी।

    पांच से 15 वर्ष तक हो सकती है सजा

    सिमरनजीत सिंह को इस मामले में पांच से लेकर अधिकतम 15 वर्ष तक की सजा हो सकती है। सजा पूरी होने के बाद उसे निर्वासन का सामना करना पड़ेगा। अप्रैल में जारी दस्तावेजों के अनुसार, कुछ प्रवासियों ने कानून प्रवर्तन अधिकारियों को बताया था कि अमेरिका में उन्हें प्रवेश कराने के लिए कि उनसे 5,000 से लेकर 35,000 डालर वसूले गए थे।