विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमेरिका में भारतीय मूल के छात्र की हत्या, संदेह के घेरे में कोरियाई रूममेट; पुलिस ने किया गिरफ्तार

By Jagran NewsEdited By: Monika Minal
Updated: Thu, 06 Oct 2022 10:36 AM (IST)

Varun Manish Chheda अमेरिकी यूनिवर्सिटी में डाटा साइंस के छात्र वरुण मनीष छेड़ा की हत्या हो गई जिसके बाद उसके रूममेट को हिरासत में ले लिया गया है। वरुण के साथ रहने वाला युवक कोरिया का है।

अमेरिका में भारतीय मूल के छात्र की मौत
अमेरिका में भारतीय मूल के छात्र की मौत

 वाशिंगटन, प्रेट्र। अमेरिका में भारतीय मूल के छात्र की हत्या कर दी गई। वहां के इंडियाना में कोरियाई युवक के साथ रह रहे 20 वर्षीय भारतीय युवक की हत्या कर दी गई। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हत्या के बाद युवक के रूममेट को हिरासत में ले लिया गया है। इंडियाना पोलिस का वरुण मनीष छेड़ा ( Varun Manish Chheda) पर्डयू (Purdue) यूनिववर्सिटी का छात्र था। 

कैंपस से बरामद हुआ वरुण का शव 

वरुण का शव कैंपस के पश्चिमी छोर पर स्थित मैककचियोन हाल (McCutcheon Hall) में मिला। पुलिस ने बताया कि हत्या के आरोप में बुधवार को यूनिवर्सिटी के ही एक छात्र को गिरफ्तार कर लिया गया। जि मिन जिम्मी शा कोरिया मूल का है जो वरुण के साथ कमरा शेयर करता था। उसने ही रात के 12:45 बजे फोन पर हत्या की सूचना दी। पुलिस चीफ लेस्ले विटे (Lesley Wiete) ने एक न्यूज कान्फ्रेंस में पूरी जानकारी दी। काल के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी गई। वरुण यूनिवर्सिटी में डेटा साइंस की पढ़ाई कर रहे थे। अथारिटी ने बताया कि यह घटना मैककचियोन हाल की पहली मंजिल पर कमरे में हुई। कई बार तेज चोट और इसके कारण जख्मों से वरुण की मौत हो गई।

देर रात आनलाइन चैटिंग व गेमिंग में बिजी थे वरुण 

चीफ विटे ने इस घटना को बिना मतलब बताया। वरुण के बचपन का मित्र अरुनाभ सिन्हा ने NBC न्यूज को बताया कि मंगलवार रात वरुण आनलाइन दोस्तों के साथ चैटिंग कर रहा था साथ ही वो गेमिंग में भी व्यस्त था। इसी बीच उन्हें वरुण के चिल्लाने की आवाज आई। उस रात अरुनाभ दोस्तों के साथ नहीं खेल रहे थे, लेकिन दोस्तों ने बताया कि हमले की साफ आवाज सुनाई दी और उन्हें नहीं पता कि क्या हुआ था। बुधवार सुबह उन्हें वरुण की हत्या वाली बात पता चली। इससे पहले आठ साल पहले इस कैंपस में इस तरह की घटना हुई थी।

अमेरिका में 8 महीने की बच्ची समेत भारतीय मूल के 4 लोगों का अपहरण, जांच में जुटी पुलिस

Firing at the FedEx Company Campus: गोलीबारी में चार सिखों की भी गई थी जान, हमलावर ने खुद को गोली मारी