अमेरिका के मिनियापोलिस में अंधाधुंध गोलीबारी, दो लोगों की मौत; दो पुलिस अधिकारियों सहित कई घायल
अमेरिका के मिनेसोटा राज्य के मिनियापोलिस शहर से एक भीषण गोलीबारी की घटना सामने आई है, जहां डाउनटाउन इलाके में ...और पढ़ें
HighLights
अचानक हुई फायरिंग के बाद चारों तरफ चीख-पुकार मच गई
एक अपार्टमेंट बिल्डिंग में एक बंदूकधारी ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका के मिनेसोटा राज्य के मिनियापोलिस शहर से एक भीषण गोलीबारी की घटना सामने आई है, जहां डाउनटाउन इलाके में स्थित एक अपार्टमेंट बिल्डिंग में एक बंदूकधारी ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। इस सनसनीखेज वारदात में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
स्थानीय समयानुसार यह घटना शाम करीब 5:45 बजे ईस्ट ग्रांट स्ट्रीट स्थित एक अपार्टमेंट बिल्डिंग में हुई। चश्मदीदों के अनुसार, अचानक हुई फायरिंग के बाद चारों तरफ चीख-पुकार मच गई।
यह इलाका काफी व्यस्त है, जिसके पास कन्वेंशन सेंटर, कई बड़े होटल्स और एक अस्पताल भी स्थित है। सूचना मिलते ही दर्जनों पुलिस वाहनों और सशस्त्र अधिकारियों ने पूरे इलाके को चारों तरफ से घेर लिया।
मिनियापोलिस पुलिस के अनुसार, घायलों में दो पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं, जिन्हें निशाना बनाया गया।
