विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमेरिका में इसायस तूफान का कहर, चार लाख घरों की बिजली गुल

Published: Mon, 12 Oct 2026 02:00 AM (IST)

अमेरिका में इसायस तूफान ने भारी तबाही मचाई है, जिससे फ्लोरिडा और दक्षिणी अलबामा में लगभग चार लाख घरों की ...और पढ़ें

अमेरिका में तूफान ने मचाई तबाही।

अमेरिका में तूफान ने मचाई तबाही।

HighLights

  1. इसायस तूफान ने अमेरिका में भारी तबाही मचाई।

  2. चार लाख घरों की बिजली गुल, चार लोगों की मौत।

  3. फ्लोरिडा तट से 105 मील प्रति घंटे की रफ्तार से टकराया।

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिका में इसायस तूफान ने भारी तबाही मचा दी है। फ्लोरिडा और दक्षिणी अलबामा में रविवार सुबह तक इस तूफान के चलते लगभग चार लाख घरों की बिजली गुल हो गई थी।

तूफान से कम-से-कम चार लोगों की मौत हो गई। इनमें फ्लोरिडा और अलबामा में पेड़ गिरने से घरों में दबकर दो लोगों की मौत शामिल है।

105 मील प्रति घंटे की रफ्तार से टकराया तूफान

न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, इसायस तूफान शुक्रवार को फ्लोरिडा के डेस्टिन के पास तट से टकराया था। उस समय हवा की रफ्तार 105 मील प्रति घंटे थी। इससे घरों और कारों पर पेड़ गिर गए, सड़कें पानी में डूब गईं, छतें उखड़ गईं और छज्जे उड़ गए।

भारी बारिश की आशंका

इसायस दो साल में अमेरिकी मुख्यभूमि से टकराने वाला पहला तूफान है। अक्टूबर 2024 में मिल्टन तूफान फ्लोरिडा के पश्चिमी तट से टकराया था। इसायस से मध्य एपलाचियन पर्वतीय क्षेत्र और मध्य-अटलांटिक क्षेत्र में मध्यम से भारी बारिश होने की आशंका है। इससे कुछ इलाकों में बाढ़ आ सकती है।

(न्यूज एजेंसी एपी के इनपुट के साथ।)

यह भी पढ़ें: अमेरिका: जॉर्जिया में घर में घुसकर पांच लोगों को गोलियों से भूना, इलाके में दहशत