विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जर्मनी में उत्सव के दौरान चाकू से हमले में तीन की मौत, आठ लोग घायल; इस्लामिक स्टेट ने ली जिम्मेदारी

Published: Sun, 25 Aug 2024 02:47 AM (IST)Updated: Sun, 25 Aug 2024 02:50 AM (IST)

जर्मनी पुलिस ने चाकूबाजी मामले में अब तक दो लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। एक नाबालिग से हिरासत में ...और पढ़ें

जर्मनी में चाकू के हमले से तीन की मौत। (फाइल फोटो)
जर्मनी में चाकू के हमले से तीन की मौत। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. हमलावर ने विशेष रूप से लोगों के गले को बनाया निशाना।
  2. इस्लामिक स्टेट ने ली जर्मनी में चाकूबाजी की जिम्मेदारी।
  3. पुलिस ने एक नाबालिग को हिरासत में लेकर की पूछताछ।

रॉयटर्स, सोलिंगन। जर्मनी के सोलिंगन में शुक्रवार रात एक उत्सव के दौरान चाकूबाजी की घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और आठ लोग घायल हो गए। घटना रात करीब 10 बजे हुई। हमलावर ने विशेष रूप से लोगों के गले को निशाना बनाया। अधिकारियों ने आतंकी कृत्य होने से इन्कार नहीं किया है। पुलिस ने शनिवार तड़के एक नाबालिग को हिरासत में लिया है। उस पर हमले की जानकारी होने के बाद भी सूचित नहीं करने का संदेह है, लेकिन वह हमलावर नहीं है।

यह भी पढ़ें: कोलकाता रेप-मर्डर केस: पूर्व प्रिंसिपल का हुआ पॉलीग्राफ टेस्ट, सीबीआई ने पूछे 25 सवाल; आज दोबारा बुलाया

आईएस ने ली जिम्मेदारी

अधिकारियों ने घटना के बाद उत्सव को रद कर दिया है। उधर, इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। आतंकवादी समूह ने अपने टेलीग्राम अकाउंट पर एक बयान में कहा कि यह हमला उसके एक सदस्य ने फलस्तीन और अन्य जगह मुसलमानों पर हो रहे हमलों का बदला लेने के लिए किया था। सोलिंगन के मेयर टिम-ओलिवर कुर्जबैक ने कहा, ''मैं उन सभी के लिए प्रार्थना करता हूं जो अब भी अपने जीवन के लिए लड़ रहे हैं।''

लक्ष्य बनाकर किया गया हमला

पुलिस ने कहा कि यह हमला शहर की 650वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित एक उत्सव के दौरान हुआ। सोलिंगन उत्तरी राइन-वेस्टफेलिया राज्य में है। राज्य के आंतरिक मंत्री हर्बर्ट रूल ने घटनास्थल का दौरा किया और कहा कि यह लक्ष्य बनाकर किया गया हमला है। जून में जर्मनी के मैनहेम में एक दक्षिणपंथी प्रदर्शन पर हमले के दौरान चाकू लगने से 29 वर्षीय पुलिसकर्मी की मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें: क्या है यूनिफाइड पेंशन स्कीम, सरकारी कर्मचारियों को क्या-क्या मिलेंगे लाभ, कौन जुड़ सकता है? जानिए सब कुछ

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।