Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UN में इजरायल के तीखे तेवर, 'येलो बैज' पहन जताया विरोध; बोले- जब तक नहीं होगी हमास के हमलों की निंदा...

    By AgencyEdited By: Mohd Faisal
    Updated: Tue, 31 Oct 2023 10:27 AM (IST)

    संयुक्त राष्ट्र की बैठक में इजरायल के राजदूत अपनी टीम के साथ येलो बैज पहनकर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने हमास के हमलों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जब ...और पढ़ें

    UN में इजरायल के तीखे तेवर, 'येलो बैज' पहन जताया विरोध (फोटो एएनआई)
    UN में इजरायल के तीखे तेवर, 'येलो बैज' पहन जताया विरोध (फोटो एएनआई)

    HighLights

    1. संयुक्त राष्ट्र की बैठक में इजरायल ने जताया विरोध।
    2. पिछले 80 सालों में कुछ नहीं सीखा- इजरायली राजदूत

    एएफपी, संयुक्त राष्ट्र। इजरायल-हमास युद्ध का आज 25वां दिन है। इजरायली सेना लगातार हमास के ठिकानों को निशाना बना रही है। हालांकि, युद्ध के बीच संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में इजरायल-हमास युद्ध पर चर्चा हुई। इस दौरान इजरायली राजदूत संयुक्त राष्ट्र में येलो बैज पहने नजर आए।

    संयुक्त राष्ट्र की बैठक में भड़के इजरायली राजदूत

    दरअसल, संयुक्त राष्ट्र की बैठक में इजरायल के राजदूत अपनी टीम के साथ येलो बैज पहनकर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने हमास के हमलों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जब तक संयुक्त राष्ट्र के सदस्य हमास के अत्याचारों की निंदा नहीं करेंगे, तब तक वह अपना बैज पहने रहेंगे।

    पिछले 80 सालों में कुछ नहीं सीखा- इजरायली राजदूत

    इजरायल के राजदूत गिलाद एर्डन ने कहा कि आपमें से कुछ लोगों ने पिछले 80 सालों में कुछ नहीं सीखा है। आप भूल गए हैं कि इसकी स्थापना क्यों की गई थी। इजरायली राजदूत ने 7 अक्टूबर को हमास आतंकियों द्वारा किए गए हमलों पर चुप रहने के लिए सुरक्षा परिषद की निंदा की।

    यह भी पढें- Israel Hamas War: 'आधुनिक समय का नाजी है हमास, पिछले 16 साल से फलस्तीनियों पर कर रहा अत्याचार', UN में बोला इजरायल

    खबरें और भी

    'मैं और मेरी टीम आज से पहनेगी येलो बैज'

    राजदूत ने कहा कि मैं आपको आज से यह बात याद दिलाता रहूंगा कि बुराई के सामने चुप रहने का क्या मतलब होता है। उन्होंने कहा कि अब से मैं और मेरी टीम येलो बैज पहनेगी। क्योंकि यहूदियों को नाजियों द्वारा येलो बैज पहनने के लिए मजबूर किया गया था। राजदूत ने कहा कि हम इसे गौरव के प्रतीक के रूप में पहनेंगे।

    यह भी पढ़ें- Israel Hamas War: 'मानव शील्ड बना रहा हमास', अमेरिका का दावा- गाजा में आम नागरिकों की रक्षा की कोशिश में जुटा इजरायल