Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Israel Hamas News: APEC समिट के दौरान सैन फ्रांसिस्को में जोरदार प्रदर्शन, अमेरिका से इजरायल को सैन्य मदद बंद करने की मांग

    By Jagran NewsEdited By: Abhinav Atrey
    Updated: Fri, 17 Nov 2023 01:02 AM (IST)

    अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में एशिया प्रशांत आर्थिक सहयोग (APEC) समूह की बैठक चल रही है। इसी बीच इजरायल और हमास के बीच चल रही लड़ाई में युद्धविराम की ...और पढ़ें

    APEC समिट के दौरान सैन फ्रांसिस्को में जोरदार प्रदर्शन (फोटो, रॉयटर्स)
    APEC समिट के दौरान सैन फ्रांसिस्को में जोरदार प्रदर्शन (फोटो, रॉयटर्स)

    HighLights

    1. प्रदर्शनकारियों ने मेन ब्रिज को किया बाधित
    2. अमेरिका से इजरायल को सैन्य मदद बंद करने का किया आह्वान

    रॉयटर्स, सैन फ्रांसिस्को। अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में एशिया प्रशांत आर्थिक सहयोग (APEC) समूह की बैठक चल रही है। इसी बीच इजरायल और हमास के बीच चल रही लड़ाई में युद्धविराम की मांग को लेकर सैन फ्रांसिस्को में जोरदार प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शनकारियों ने गुरुवार को 'सैन फ्रांसिस्को बे ब्रिज' को बाधित कर दिया।

    समाचार एजेंसी रॉयटर्स की खबर के मुताबिक, प्रदर्शन में 200 प्रदर्शनकारियों ने अमेरिकी से इजरायल को सैन्य सहायता बंद करने का आह्वान किया। वहीं, कैलिफोर्निया हाईवे पेट्रोल ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने का आदेश जारी किया, जिसके बाद पुलिस ने लोगों की गिरफ्तार करना शुरू कर दिया।

    "फ्री फलस्तीन" स्लोगन के साथ दिखे प्रदर्शनकारी

    एक प्रेस रिलीज के मुताबिक, प्रदर्शन में फलस्तीनी युवा आंदोलन और बे एरिया फलस्तीन सॉलिडेरिटी सहित कई समूहों ने भाग लिया। कई सोशल मीडिया पोस्ट में प्रदर्शनकारियों को गाड़ियों के माध्यम से एक साथ जंजीरों में जकड़े हुए दिखाया गया है, जिन पर कई स्लोगन के साथ में "फ्री फलस्तीन" लिखा हुआ लिखा था।

    काफी दूर तक लगा ट्रैफिक जाम

    सैन फ्रांसिस्को की ओर से ब्रिज पर ट्रैफिक स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 9:30 बजे तक रुका हुआ था। इस की वजह से काफी दूर तक ट्रैफिक जाम हो गया।

    ये भी पढ़ें: Israel-Hamas War: इजरायल ने हमले रोकने का UNSC का संकल्प किया खारिज, गाजा में युद्धविराम पर पहला प्रस्ताव पारित

    खबरें और भी