Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Israel Hamas War से पनपा हेट क्राइम, US में छह साल के मुस्लिम बच्चे की बेरहमी से हत्या; चाकू से किए 26 वार

    By AgencyEdited By: Mohd Faisal
    Updated: Mon, 16 Oct 2023 06:00 AM (IST)

    इजरायल और हमास के बीच जारी युद्ध का असर दुनिया के दूसरे देशों में भी देखने को मिल रहा है। अमेरिका के शिकागो में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक व्यक ...और पढ़ें

    Israel Hamas War से पनपा हेट क्राइम, US में छह साल के मुस्लिम बच्चे की बेरहमी से हत्या (फोटो एपी)
    Israel Hamas War से पनपा हेट क्राइम, US में छह साल के मुस्लिम बच्चे की बेरहमी से हत्या (फोटो एपी)

    HighLights

    1. हेट क्राइम में 6 वर्षीय लड़के की हत्या।
    2. संदिग्ध को घर के पास से किया गिरफ्तार।

    एपी, शिकागो। इजरायल और हमास के बीच जारी युद्ध का असर दुनिया के दूसरे देशों में भी देखने को मिल रहा है। अमेरिका के शिकागो में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने छह साल के बच्चे पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में बच्चे की मौत हो गई है।

    हेट क्राइम में 6 वर्षीय लड़के की हत्या

    पुलिस ने बताया कि शिकागो के इलिनोइस के एक व्यक्ति पर इजरायल-हमास युद्ध से उत्पन्न हेट क्राइम में 6 वर्षीय मुस्लिम लड़के की हत्या का आरोप है। पुलिस ने बताया कि व्यक्ति पर 32 वर्षीय महिला को गंभीर रूप से घायल करने का आरोप है।

    मामले की जांच में जुटे अधिकारी

    विल काउंटी शेरिफ कार्यालय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर एक बयान में कहा कि जांच अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं ये मामला हेट क्राइम से जुड़ा है या नहीं। साथ ही इस बात की भी जांच की जा रही है कि क्या आरोपी शख्स ने मुस्लिम होने की वजह से दोनों पर हमला किया था।

    घायल अवस्था में घर में मिले थे दोनों

    शेरिफ कार्यालय ने बताया कि रविवार को दोनों लोग घायल अवस्था में घर में मिले थे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि, बच्चे को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि बच्चे पर चाकू से 26 बार वार किए गए थे। इसके अलावा महिला के शरीर पर एक दर्जन से ज्यादा चाकू के घाव मिले हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Israel-Hamas War: इजरायल दौरे पर जा सकते हैं राष्ट्रपति जो बाइडन! संभावनाओं ने पकड़ा जोर

    संदिग्ध को घर के पास से किया गिरफ्तार

    पुलिस ने बताया कि संदिग्ध शख्स को घर के पास से ही गिरफ्तार किया गया है। उसके माथे पर चोट के निशान मिले है। पुलिस ने व्यक्ति द्वारा हेट क्राइम के तहत घटना को अंजाम देने की बात कही है।

    अपनी मां के साथ रहता था मृतक बच्चा

    वहीं, काउंसिल ऑन अमेरिकन-इस्लामिक रिलेशंस के शिकागो कार्यालय ने परिवार के एक सदस्य के हवाले से बताया है कि जिस बच्चे की मौत हुई है। वह एक फलस्तीनी-अमेरिकी था। जो अपनी मां हनान शाहीन के साथ रहता था।

    यह भी पढ़ें- Israel-Hamas War: अब बंधकों की रिहाई पर जोर, इजरायली सेना के टैंकों ने गाजा सीमा पर संभाला मोर्चा