Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Israel Hamas War: युद्ध के बीच इजरायल दौरे पर रवाना हुए अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन, गाजा अस्पताल हमले की निंदा की

    By AgencyEdited By: Mohd Faisal
    Updated: Wed, 18 Oct 2023 05:07 AM (IST)

    इजरायल-हमास युद्ध के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन इजरायल दौरे पर रवाना हो गए हैं। समाचार एजेंसी रायटर के मुताबिक राष्ट्रपति जो बाइडन मैरीलैंड के ...और पढ़ें

    Israel Hamas War: युद्ध के बीच इजरायल दौरे पर रवाना हुए अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन (फोटो एपी)
    Israel Hamas War: युद्ध के बीच इजरायल दौरे पर रवाना हुए अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन (फोटो एपी)

    HighLights

    1. गाजा अस्पताल हमले पर जो बाइडन ने जताया दुख।
    2. इजरायल के लिए रवाना हुए जो बाइडन।
    3. बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात करेंगे बाइडन।

    रायटर, मैरीलैंड। इजरायल-हमास युद्ध के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन इजरायल दौरे पर रवाना हो गए हैं। समाचार एजेंसी रायटर के मुताबिक, राष्ट्रपति जो बाइडन मैरीलैंड के ज्वाइंट बेस एंड्रयूज एयरपोर्ट से इजरायल के लिए रवाना हुए।

    गाजा अस्पताल हमले पर जो बाइडन ने जताया दुख

    इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने गाजा अस्पताल पर हुए हमले की निंदा की। व्हाइट हाउस ने एक बयान जारी कर बताया कि जो बाइडन ने गाजा अस्पताल पर हुए हमले में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की। साथ ही उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

    बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात करेंगे बाइडन

    बता दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन इजरायल दौरे पर पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात करेंगे। हालांकि, राष्ट्रपति बाइडन को जॉर्डन भी जाना था, लेकिन गाजा अस्पताल पर हुए हमले के कारण वह जॉर्डन नहीं जाएंगे।

    जॉर्डन में आयोजित नहीं होगी बैठक

    जॉर्डन के विदेश मंत्री अयमान सफादी ने बताया कि जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला, मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी और फलस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास के साथ होने वाली अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की बैठक को रद कर दिया गया है।

    यह भी पढ़ें- Israel Hamas War से गाजा में बिगड़े हालात, 10 लाख लोगों ने छोड़ा घर; गल्फ कॉर्पोरेशन काउंसिल करेगा 100 मिलियन डॉलर की मदद

    500 से अधिक लोगों की मौत हुई

    हमास ने दावा किया कि इजरायल ने गाजा के अस्पताल पर हवाई हमला किया। इजरायली हवाई हमले में 500 से अधिक लोगों की मौत हुई। हमास ने दावा किया कि जिस समय यह हवाई हमला किया गया, उस दौरान गाजा के अल-अहली अस्पताल में सैकड़ों लोगों ने शरण ले रखी थी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Israel-Hamas War: गाजा अस्पताल पर इजरायल की एयर स्ट्राइक, 500 से अधिक लोगों की मौत; नेतन्याहू बोले- इस्लामिक जिहाद ने किया हमला