यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Israel Hamas War: 'गाजा में फंसे लोगों के लिए...', वेस्ट बैंक के हालात पर कमला हैरिस और इजरायली उपराष्ट्रपति ने की चर्चा
Israel Hamas War अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस (US Vice President Kamala Harris) ने मंगलवार को इजरायली राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग (Isaac Herzog) के साथ ...और पढ़ें

HighLights
- हम इजरायली और फलस्तीनी क्षेत्र में भागीदारों के साथ करेंगे: कमला हैरिस
- गाजा पट्टी में फंसे लोगों के जीवन की रक्षा जरूरी: कमला हैरिस
- गाजा पर हमास का अधिकार नहीं हो सकता: अमेरिका
एएनआई, वॉशिंगटन। Israel Hamas War। इजरायल-हमास युद्ध के एक महीने पूरे हो चुके हैं। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कसम खाई है कि जब तक हमास का पूरी तरह खात्मा नहीं किया जाता तब तक यह जंग जारी रहेगी।
वहीं, अमेरिका का कहना है कम से कम तीन दिनों के लिए युद्ध पर विराम लगे ताकि युद्ध में फंसे बंधकों की रिहाई हो सके। अमेरिका का मानना है कि गाजा में निर्दोष नागरिकों तक सहायता पहुंचाने और आंशिक युद्ध विराम जरूरी है।

वेस्ट बैंक के मौजूदा हालात पर कमला हैरिस ने इसहाक हर्जोग से की बात
इसी बीच अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस (US Vice President Kamala Harris) ने मंगलवार (7 नवंबर) को इजरायली राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग (Isaac Herzog) के साथ बातचीत की। दोनों नेताओं ने इजरायल, गाजा और वेस्ट बैंक के मौजूदा हालात पर चर्चा की।
अमेरिका ने इस बात को एक बार फिर दोहराया है कि हमास के खिलाफ इस युद्ध में अमेरिका इजरायल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। वहीं, अधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, कमला हैरिस ने पूरे क्षेत्र में भागीदारों के साथ काम करना जारी रखने की प्रतिबद्धता भी जताई।
खबरें और भी

गाजा पर हमास का अधिकार नहीं हो सकता: अमेरिका
कमला हैरिस ने गाजा पट्टी में फंसे लोगों के जीवन की रक्षा और अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का सम्मान करने के महत्व पर जोर दिया। बता दें कि अमेरिका ने इजरायल को यह सलाह दी है कि वो गाजा पर कब्जा न करे।
अमेरिका ने साफ तौर पर कहा कि गाजा में युद्ध के बाद हालात बदल जाएंगे।
.jpg)
अमेरिका का यह भी मानना है कि गाजा पर हमास का अधिकार नहीं हो सकता है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने पिछले महीने न्यूज चैनल सीबीएस से बातचीत करते हुए कहा था कि गाजा पर कब्जा करना इजरायल के लिए एक बड़ी गलती होगी।
युद्ध में अब तक 10,300 नागरिकों की मौत

इस युद्ध में अब तक गाजा में 10,300 से अधिक लोग मारे गए हैं और कुल 25,000 से अधिक लोग घायल हुए हैं। एयर स्ट्राइक की वजह से करीब 2,300 से अधिक फलस्तीनी मारे गए। बता दें कि सात अक्टूबर को हमास द्वारा इजरायल पर किए गए हमले में 1,400 से अधिक इजरायली नागरिकों की मौत हो गई थी।