विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'पाकिस्तान की वजह से ट्रंप ने भारत को...', अमेरिका के पूर्व NSA ने खोल दी पोल; किससे बिजनेस करने जा रहे हैं US प्रेसिडेंट?

Published: Tue, 02 Sep 2025 10:00 PM (IST)

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवान ने डोनाल्ड ट्रंप पर भारत-अमेरिका रिश्तों को बिगाड़ने का आरोप लगाया। उन्होंने ...और पढ़ें

ट्रंप ने पाकिस्तान के लिए भारत से तोड़े रिश्ते (फाइल फोटो)
ट्रंप ने पाकिस्तान के लिए भारत से तोड़े रिश्ते (फाइल फोटो)

HighLights

  1. अमेरिका के पूर्व एनएसए ने कहा- ट्रंप ने भरोसे का संकट पैदा कर दिया है
  2. चीन के रणनीतिक खतरे को दूर रखने में भारत अमेरिका का साथी था

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवान ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर भारत के साथ अमेरिकी रिश्तों को बिगाड़ने का आरोप लगाया और कहा कि ट्रंप परिवार के पाकिस्तान के साथ कारोबारी संबंधों को गहरा करने के लिए उन्होंने ऐसा किया।

मिडास टच नेटवर्क के यूट्यूब चैनल पर एक साक्षात्कार में सुलिवान ने भारत-अमेरिका संबंधों की महत्ता बताया और जोर दिया कि ट्रंप के कदम ने अमेरिका के सहयोगी के भरोसे को हिला दिया है।

कैसे बदले हालात?

उन्होंने कहा कि अमेरिका ने भारत के साथ तकनीक, प्रतिभा, आर्थिकी और तमाम मुद्दों पर संबंधों को विकसित किया था। इसके अलावा चीन के साथ रणनीतिक खतरे से निपटने में भी भारत सहायक था। अब मुझे लगता है कि ट्रंप के परिवार के साथ कारोबार करने की पाकिस्तान की इच्छा की वजह से हालात बदले हैं।

ट्रंप ने भारत के साथ रिश्तों को ताक पर रख दिया है। इस उदाहरण से जर्मनी और जापान भी सोचने पर मजबूर हो सकते हैं कि कल को उनके साथ भी ऐसा हो सकता है। अमेरिका के मित्रों को हम पर भरोसा करने से पहले सोचना होगा।

सुलिवान की टिप्पणी

भारत पर ट्रंप के थोपे 50 प्रतिशत टैरिफ की वजह से संबंधों में बनी दूरी के मद्देनजर आई है। गौरतलब है कि अमेरिका ने रूस से तेल खरीदने पर 25 प्रतिशत का जुर्माना लगाया है। साथ ही भारतीय उत्पादों पर 50 प्रतिशत का टैरिफ लागू किया है।

पीएम मोदी के भारत लौटते ही चीन में लगा पाकिस्तानी नेताओं का जमावड़ा, मुनीर ने भी डाला डेरा; आखिर क्या है माजरा?

(समाचार एजेंसी ANI के इनुपट के साथ)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।