Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    जाते-जाते अमेरिका को ही चेता गए बाइडन, बोले- 'वो बेहद खतरनाक, लोकतंत्र मिटा देंगे...'

    By Agency Edited By: Mahen Khanna
    Updated: Fri, 17 Jan 2025 05:10 PM (IST)

    Joe Biden Farewell Ceremony अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने ट्रंप द्वारा सत्ता संभालने से पहले अपना विदाई भाषण दिया। इसमें उन्होंने कई मुद्दों पर चर्चा ...और पढ़ें

    Joe Biden Farewell Ceremony बाइडन ने अपने विदाई भाषण में अमेरिका की जनता को चेताया। (फोटो रायटर)
    Joe Biden Farewell Ceremony बाइडन ने अपने विदाई भाषण में अमेरिका की जनता को चेताया। (फोटो रायटर)

    HighLights

    1. अमेरिका में आकार ले रहा कुलीनतंत्र, बाइडन ने अपने विदाई भाषण में दी चेतावनी
    2. बाइडन बोले- कुछ दौलतमंदों के पास सत्ता का केंद्रीकरण लोकतंत्र के लिए खतरा
    3. अमेरिकियों को गलत सूचना और दुष्प्रचार के ढेर के नीचे दबाया जा रहा

    पीटीआई, वाशिंगटन। Joe Biden Farewell Ceremony निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 20 जनवरी को सत्ता संभालने वाले हैं। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपना विदाई भाषण दिया। इसमें उन्होंने कई मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने चेतावनी दी कि अमेरिका में कुलीनतंत्र आकार ले रहा है।

    दौलतमंदों के पास सत्ता का केंद्रीकरण हो रहा

    बाइडन ने आगे कहा कि कुछ दौलतमंदों के पास सत्ता का केंद्रीकरण हो रहा है, जो लोकतंत्र के लिए खतरा है।उन्होंने संविधान में संशोधन पर भी जोर दिया। साथ ही कहा कि कोई भी राष्ट्रपति आपराधिक दायित्व से मुक्त नहीं है। उनका इशारा ट्रंप की ओर था।

    एलन मस्क को लेकर भी चेताया

    ट्रंप के कार्यकाल में उद्यमी एलन मस्क सहित अन्य की भूमिका को लेकर भी बाइडन ने चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि कुछ दौलतमंदों के हाथों में सत्ता का केंद्रीकरण बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। यदि इन्हें अनियंत्रित छोड़ा गया तो खतरनाक परिणाम होंगे। शक्तियों के पृथक्करण, नियंत्रण और संतुलन की प्रणाली एकदम सटीक नहीं हो सकती, लेकिन इसने लगभग 250 वर्षों तक हमारे लोकतंत्र को बनाए रखा है।

    बाइडन ने मार्क जुकरबर्ग की हालिया घोषणा का संदर्भ देते हुए चेतावनी दी कि अमेरिकियों को गलत सूचना और दुष्प्रचार के ढेर के नीचे दबाया जा रहा है, जिससे सत्ता का दुरुपयोग हो रहा है। जुकरबर्ग ने कहा था कि उनकी कंपनी मेटा फेसबुक जैसे अपने इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म पर फैक्ट चेक बंद कर देगी।

    खबरें और भी

    स्वतंत्र प्रेस ढह रहा हैः बाइडन

    बाइडन ने कहा कि स्वतंत्र प्रेस ढह रहा है। संपादक गायब हो रहे हैं। इंटरनेट मीडिया तथ्यों की जांच करना छोड़ रहा है। सच्चाई को झूठ से दबा दिया जाता है। हमें अपने बच्चों, परिवार और लोकतंत्र को बचाने के लिए इंटरनेट प्लेटफार्म को जवाबदेह बनाना चाहिए।

    उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के खतरे को लेकर भी चेतावनी दी। साथ ही कहा कि अमेरिका को एआइ के विकास में दुनिया का नेतृत्व करना चाहिए, न की चीन को।