व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव पद से हटाई गईं केटी जकारिया, नियुक्ति के सिर्फ 5 दिन बाद हुई छुट्टी
व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि केटी जकारिया को व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव पद से ...और पढ़ें

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव पद से हटाई गईं केटी जकारिया
HighLights
योग्यता पर सवाल उठने के बाद ट्रंप ने प्रेस सचिव को पद से हटाया
जकारिया की नियुक्ति के बाद ट्रंप ने उन्हें अटार्नी बताया था
रॉयटर, वाशिंगटन। व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि केटी जकारिया को व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव पद से हटा दिया गया है। जकारिया ने सोमवार को ही पदभार संभाला था और मंगलवार को व्हाइट हाउस में पहली बार पत्रकारों से रूबरू हुई थीं।
इससे पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि सार्वजनिक आलोचना के बाद उन्होंने जकारिया से इस पद पर बने रहने के फैसले पर पुनर्विचार करने को कहा था।
व्हाइट हाउस से रवाना होते समय ट्रंप ने कहा, 'मैंने उनसे कहा- मुझे लगता है कि आपके लिए खुश रहना बेहतर होगा। मुझे नहीं पता कि आप इस काम में कभी खुश रह पाएंगी या नहीं। यह काम आसान नहीं है। मैंने उनसे साफ-साफ कहा- अगर मैं आपकी जगह होता, तो पुनर्विचार करता।'
दरअसल, जकारिया की नियुक्ति के बाद ट्रंप ने उन्हें अटार्नी बताया था। लेकिन बाद में सवाल उठे थे कि क्या जकारिया ने अटार्नी बनने के लिए आवश्यक बार की परीक्षा पास की थी। एक साक्षात्कार में जकारिया ने माना था कि वह परीक्षा पास नहीं कर पाई थीं।
