यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Khalistan समर्थक आतंकी पन्नू की हत्या की साजिश में बड़ा अपडेट, आरोपी निखिल गुप्ता का प्रत्यर्पण; चेक गणराज्य से US लाया गया
Gurpatwant Singh Pannun खालिस्तान समर्थक आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश में आरोपी भारतीय निखिल गुप्ता की मुश्किलें बढ़ गई हैं। निखिल को च ...और पढ़ें

HighLights
- पन्नू की हत्या की साजिश रचने का आरोपी भारतीय निखिल गुप्ता का हुआ प्रत्यर्पण।
- चेक गणराज्य से अमेरिका प्रत्यर्पित किया गया निखिलि।
एएनआई, वाशिंगटन। खालिस्तान समर्थक आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू (Gurpatwant Singh Pannun) की हत्या की साजिश रचने का आरोपी भारतीय निखिल गुप्ता को चेक गणराज्य से अमेरिका प्रत्यर्पित किया गया है। निखिल गुप्ता पर न्यूयॉर्क में पन्नू की कथित असफल हत्या की साजिश में शामिल होने का आरोप है।
मैनहट्टन की निचली अदालत में पेश होगा निखिल
एक अमेरिकी जिला न्यायालय के प्रवक्ता ने कहा कि गुप्ता को सोमवार को मैनहट्टन की निचली अदालत में पेश होना है। अमेरिकी न्याय विभाग ने आरोप लगाया है कि गुप्ता (52) भारत सरकार के सहयोगी है और उन्होंने और अन्य लोगों के साथ मिलकर न्यूयॉर्क में पन्नू की हत्या की साजिश रचने में मदद की।
.jpg)
निखिल के खिलाफ कई आरोप
बता दें कि पिछले साल नवंबर में अमेरिकी न्याय विभाग के अधिकारियों ने जून 2023 में चेक गणराज्य में गिरफ्तार किए जाने के बाद गुप्ता के खिलाफ कई आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा कि गुप्ता को न्यूयॉर्क प्रत्यर्पित किया जाएगा। पन्नू भारत द्वारा घोषित आतंकवादी है, जिसके पास अमेरिकी और कनाडाई नागरिकता है।
अमेरिकी न्याय विभाग ने जारी किया अभियोग पत्र
इससे पहले नवंबर में अमेरिकी न्याय विभाग ने खालिस्तान समर्थक आतंकी और न्यूयॉर्क में रहने वाले पन्नू की हत्या की नाकाम साजिश में कथित संलिप्तता के लिए भारतीय नागरिक के खिलाफ अभियोग पत्र जारी किया था।
खबरें और भी
न्याय विभाग ने दावा किया कि मैनहट्टन में संघीय अदालत में दायर अभियोग पत्र में पहचाने नहीं गए भारतीय सरकारी कर्मचारी ने हत्या को अंजाम देने के लिए एक हत्यारे को नियुक्त करने के लिए निखिल गुप्ता की भर्ती की थी, जिसे अभियोजकों के अनुसार अमेरिकी अधिकारियों ने नाकाम कर दिया था।
भारतीय सरकारी कर्मचारी के साथ साजिश रचने का आरोप
न्याय विभाग ने दावा किया है कि पिछले साल की शुरुआत में गुप्ता सहित अन्य लोगों के साथ मिलकर काम करने वाले एक भारतीय सरकारी कर्मचारी ने पन्नू की हत्या की साजिश रची थी। यह आरोप लगाया गया था कि निखिल गुप्ता भारतीय सरकारी कर्मचारी का सहयोगी है और उसने बातचीत में अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थों और हथियारों की तस्करी में अपनी संलिप्तता का वर्णन किया है।