विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

US Shooting: लॉस एंजिल्स गोलीबारी की घटना पर पुलिस सख्त, आरोपी को पकड़ने के लिए टास्क फोर्स का गठन

By AgencyEdited By: Devshanker Chovdhary
Updated: Sat, 02 Dec 2023 07:07 AM (IST)

लॉस एंजिलिस में पिछले महीने हुई गोलीबारी के मामले में पुलिस सख्त नजर आ रही है। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि शहर में अलग-अलग घटनाओं में तीन ब ...और पढ़ें

अमेरिका के लॉज एंजिल्स में नवंबर महीने में तीन गोलीबारी की घटनाएं हुई थी। (फाइल फोटो)
अमेरिका के लॉज एंजिल्स में नवंबर महीने में तीन गोलीबारी की घटनाएं हुई थी। (फाइल फोटो)

एपी, लॉस एंजिल्स। लॉस एंजिल्स में पिछले महीने हुई गोलीबारी के मामले में पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि शहर में अलग-अलग घटनाओं में तीन बेघर लोगों के साथ गोलीबारी के मामले में एक संदिग्ध की तलाश तेज कर दी गई है।

नवंबर में हुई थी गोलीबारी की घटनाएं

पुलिस प्रमुख मिशेल मूर ने मेयर करेन बैस और जिला अटॉर्नी जॉर्ज गैसकॉन के साथ पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि सभी तीन गोलीबारी की घटनाएं नवंबर महीने में सुबह के समय हुईं।

यह भी पढ़ेंः US Shooting: अमेरिकी अस्पताल में हुई गोलीबारी में कई लोगों की मौत, संदिग्ध भी मारा गया

आरोपी को पकड़ने के लिए टास्क फोर्स का गठन

पुलिस प्रमुख मिशेल मूर ने कहा कि तीनों मामलों में पीड़ित अकेले थे। उन्होंने कहा कि सभी पीड़ितों को गोली मारी गई, जिसमें उनकी मौत हुई। स्थानीय समाचार आउटलेट लॉस एंजिल्स टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस विभाग ने जांचकर्ताओं की एक टास्क फोर्स का गठन किया है, जो आरोपी को पकड़ने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रही है।

पुलिस ने बताया कि 37 वर्षीय जोस बोलानोस को 26 नवंबर को सुबह तीन बजे के आसपास दक्षिण लॉस एंजिल्स में गोली लगने से मृत पाया गया था। इसके अगले दिन, 62 वर्षीय मार्क डिग्स की सुबह पांच बजे के करीब डाउनटाउन के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई। तीसरी गोलीबारी 29 नवंबर को रात करीब ढाई बजे लिंकन हाइट्स इलाके में हुई, जिसमें एक 52 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई।

यह भी पढ़ेंः US Shooting: ओहियो के वॉलमार्ट स्टोर में फायरिंग, हमलावर ने तीन लोगों को घायल कर खुद को मारी गोली; जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने बेघर लोगों से किया आग्रह

लॉस एंजिल्स के मेयर ने शहर के बेघर लोगों से अकेले न सोने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि आरोपी को हम जल्द ही पकड़ लेंगे और उसे जवाबदेह ठहराया जाएगा।