Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bus Accident in Mexico: उत्तरी मैक्सिको में यात्रियों से भरी बस और ट्रक की भीषण टक्कर, 19 लोगों की मौत; कई घायल

    Updated: Wed, 31 Jan 2024 02:04 AM (IST)

    उत्तरी मैक्सिको में मंगलवार को यात्रियों से भरी बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस टक्कर में 19 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। स्थानीय ...और पढ़ें

    उत्तरी मैक्सिको में यात्रियों से भरी बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर। (फोटो- एपी)
    उत्तरी मैक्सिको में यात्रियों से भरी बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर। (फोटो- एपी)

    रायटर्स, मेक्सिको सिटी। उत्तरी मैक्सिको में मंगलवार को यात्रियों से भरी बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस टक्कर में 19 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। स्थानीय समाचार आउटलेट एन+ के मुताबिक, यह घटना मैक्सिको के उत्तर-पश्चिमी सिनालोआ में हुई है।

    हालांकि, स्थानीय अधिकारियों ने अभी तक मरने वालों की संख्या के बारे में नहीं बताया है। यह दुर्घटना एक तटीय राजमार्ग पर हुई है, जो समुद्र तट के सामने वाले शहरों माजातलान और लॉस मोचिस को जोड़ता है। दुर्घटना के बाद रास्ते को बंद कर दिया गया।