यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अनोखी कला: सूर्य की किरणों से पेंटिंग बना देता है ये कलाकार, जानें कैसे
ग्रीक-अमेरिकी कलाकार माइकल पापडाकिस लेंस के माध्यम से गुजरने वाली सूर्य की किरणों से लकड़ी को जलाते हैं और पेंटिंग करते हैं। इस कला को हेलियोग्राफी कह ...और पढ़ें

न्यूयार्क, एजेंसी। ग्रीक-अमेरिकी कलाकार माइकल पापडाकिस एक ऐसी अनोखी कला के स्वामी हैं, जिसको देखकर और जानकर आम लोग दंग रह जाते हैं। वह आश्चर्यजनक पेंटिंग बनाने के लिए गैरपरंपरागत सामग्रियों का उपयोग करते हैं। आमतौर पर, इनमें लकड़ी का एक टुकड़ा, एक कांच का लेंस और सूरज की किरणों शामिल होती हैं।
दरअसल, माइकल लेंस के माध्यम से गुजरने वाली सूर्य की किरणों से लकड़ी को जलाते हैं और पेंटिंग करते हैं। पेंटिंग के अलावा माइकल, लाइव शो आयोजित करते हैं और सीखने के इच्छुक व्यक्तियों को यह कला सिखाते हैं। सोशल मीडिया पर इस तकनीक से उनके द्वारा बनाई जा रही पेंटिंग के कई वीडियो पड़े हैं। जिसको लाखों लोग पसंद कर रहे हैं।
इस कलाकार द्वारा उपयोग की जाने वाली तकनीक को 'हेलियोग्राफी' कहा जाता है, इसका 1822 में जोसेफ नाइसोर निपसे द्वारा आविष्कार किया गया था। उन्होंने एशिया की यात्रा के दौरान जटिल लकड़ी की कलाकृतियां बनाने के लिए मैगनीफाइंग ग्लास के उपयोग किया था। तब से उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। अब पापडाकिस विशेषज्ञ लोगो, पशु चित्र, दिल तोड़ने वाले दृश्यों और यहां तक कि विशाल परिदृश्य बनाने के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं।