विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

7 साल के बच्चे को रोज खिलाते थे चिप्स और फ्रेंच-फ्राइज, 115 किलो वजन होने से हुई मौत; अमेरिका में पैरेंट्स पर केस दर्ज

Published: Sun, 28 Jun 2026 02:13 PM (IST)

अमेरिका के मिशिगन में 7 वर्षीय कैस्पर ओ'ब्रायन की अत्यधिक मोटापे (115 किलो) से मौत हो गई, जिसके बाद उसके माता-पिता को गिरफ्तार किया गया है।

अमेरिका में 7 साल के बच्चे की मोटापे से मौत (यह तस्वीर AI की मदद से बनाई गई है।)

अमेरिका में 7 साल के बच्चे की मोटापे से मौत (यह तस्वीर AI की मदद से बनाई गई है।)

HighLights

  1. अमेरिका में 7 साल के बच्चे की 115 किलो वजन से मौत

  2. माता-पिता को बच्चे की मौत के लिए आरोपी बनाया गया

  3. अस्वास्थ्यकर भोजन और चिकित्सा लापरवाही मौत का कारण बनी

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। बच्चों के खान-पान में लापरवाही का खौफनाक मामला अमेरिका से सामने आया है, जहा मिशिगन में कैस्पर ओ'ब्रायन नाम के एक 7 साल के बच्चे अत्यधिक मोटापे के कारण मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने मृतक बच्चे के माता-पिता को गिरफ्तार किया है और दोनों को बच्चे की मौत का जिम्मेदार ठहराया है।

दरअसल, डेमियन ओ'ब्रायन और जेसिका ओ'ब्रायन के बच्चे कैस्पर ओ'ब्रायन की महज 7 साल में वजन करीब 115 किलो पहुंच चुका था। जिसके कारण उसकी मौत हो गई।

बच्चे को रोज खिलाते थे चिप्स फ्रेंज-फ्राइज

फॉरेंसिक रिपोर्ट के अनुसार, बच्चे के माता-पिता उसे रोजाना खाने में सिर्फ चिप्स, फ्रेंच फ्राइज, एपल जूस और कार्बोनेटेड ड्रिंक्स (सोडा) देते थे, जिससे उसकी सेहत पूरी तरह बिगड़ गई और उसका वजन बढ़कर 115 किलो पहुंच गया। अत्यधिक मोटापे के कारण उसकी नवंबर 2025 में उसकी जान चली गई।

हेल्थ कवरेज होने के बावजूद नहीं कराया इलाज

पुलिस का कहना है कि बच्चे के माता-पिता ने उसके सेहत पर ध्यान नहीं दिया, जिसके कारण उसको सही खाना नहीं मिला और न ही वह सही एक्सरसाइज किया। इसके साथ ही आरोप है कि परिवार के पास हेल्थ कवरेज होने के बावजूद बच्चे का कभी मेडिकल ट्रीटमेंट नहीं कराया गया।