'यूक्रेन पर अमेरिका-रूस शांति वार्ता में शामिल हुआ अरबों डॉलर का तेल सौदा', रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
न्यूयॉर्क टाइम्स' की रिपोर्ट के अनुसार, इस शांति वार्ता में अरबों डालर का एक तेल सौदा भी शामिल हो गया ...और पढ़ें

यूक्रेन पर अमेरिका-रूस शांति वार्ता में अरबों डॉलर का तेल सौदा शामिल: रिपोर्ट (फोटो- रॉयटर)
HighLights
यह सौदा अमेरिकी सरकार और क्रेमलिन की मंजूरी पर निर्भर है
व्हाइट हाउस, अमेरिकी ट्रेजरी विभाग की तरफ से नहीं आया कोई बयान
रॉयटर, वाशिंगटन। यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के लिए अमेरिका और रूस के बीच चल रही उच्च-स्तरीय वार्ताएं अब एक बड़े आर्थिक समझौते की ओर मुड़ गई हैं।
'न्यूयॉर्क टाइम्स' की रिपोर्ट के अनुसार, इस शांति वार्ता में अरबों डालर का एक तेल सौदा भी शामिल हो गया है। यह संभावित सौदा रूसी ऊर्जा समूह 'लुकऑयल' की वैश्विक संपत्तियों से जुड़ा है, जिसमें दुनियाभर के तेल क्षेत्र, रिफाइनरियां और पेट्रोल पंप शामिल हैं।
इसके लिए अमेरिकी सरकार और क्रेमलिन (रूस) दोनों की मंजूरी अनिवार्य है। गौरतलब है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पांच सितंबर को क्रेमलिन में अमेरिकी वार्ताकारों स्टीव विटकाफ और जेरेड कुशनर के साथ हुई बैठक में इस सौदे को उठाया था।
पुतिन का मानना है कि इससे रूसियों को यह विश्वास मिलेगा कि वे अमेरिका के साथ व्यापार कर सकते हैं।
इस सौदे को आगे बढ़ाने वाले समूह में अमेरिकी अरबपति निवेशक टॉड बोएहली, दो मध्य-पूर्वी समूह (जो कुशनर और विटकॉफ परिवार के साथ पहले भी कारोबार कर चुके हैं) और अमेरिकी सरकार की एक शाखा शामिल है।
बहरहाल, व्हाइट हाउस, अमेरिकी ट्रेजरी विभाग और लुकऑयल की ओर से इस बाबत अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
