विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Video: अंतरिक्ष में 9 महीने से फंसी सुनीता विलियम्स की होगी वापसी, SpaceX का रॉकेट रवाना

Published: Sat, 15 Mar 2025 06:00 PM (IST)

नौ महीने से ISS पर फंसे सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को वापस लाने के लिए नासा ने शुक्रवार रात ...और पढ़ें

सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर पिछले साल जून से ISS पर फंसे हैं।
सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर पिछले साल जून से ISS पर फंसे हैं।

HighLights

  1. नासा ने लॉन्च किया क्रू-10 मिशन।
  2. पिछले साल जून से ISS पर फंसे हैं अंतरिक्ष यात्री।

पीटीआई, केप कैनवेरल। नासा ने सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को वापस लाने के लिए शुक्रवार रात अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से अपना अंतरिक्ष यान रवाना किया। यह नौ महीने से फंसे दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को धरती पर वापस लेकर आएगा। विलियम्स और विल्मोर बोइंग के स्टारलाइनर में तकनीकी समस्याओं के कारण पिछले जून से अंतरिक्ष में फंसे हुए हैं।

क्रू-10 अंतरिक्ष यात्रियों के ISS पर पहुंचने के बाद विल्मोर और विलियम्स को बुधवार को सुबह चार बजे नासा के अंतरिक्ष यात्री निक हेग और रूसी अंतरिक्ष यात्री अलेक्जेंडर गोरबुनोव के साथ रवाना होना है। हेग और गोरबुनोव सितंबर में विल्मोर और विलियम्स के लिए दो खाली सीटों वाले क्रू ड्रैगन क्राफ्ट पर ISS के लिए उड़ान भरी थी।

स्पेसएक्स का फाल्कन-9 रॉकेट ने भरी उड़ान

फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से स्पेसएक्स फाल्कन-9 राकेट ने उड़ान भरी। क्रू-10 मिशन नासा के अंतरिक्ष यात्री ऐनी मैकक्लेन और निकोल एयर्स, जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी के अंतरिक्ष यात्री ताकुया ओनिशी और रोस्कोस्मोस के अंतरिक्ष यात्री किरिल पेसकोव को ISS पर लेकर जा रहा है।

इस मिशन के लॉन्च करने की योजना मूल रूप से 13 मार्च को थी, लेकिन ग्राउंड सपोर्ट क्लैंप आर्म के साथ हाइड्रोलिक सिस्टम की समस्या के कारण लिफ्टऑफ से एक घंटे से भी कम समय पहले इसे रद करना पड़ा था।

यह भी पढ़ें: पृथ्वी पर लौटने के बाद भी Sunita Williams के लिए बढ़ेगी परेशानी, 'बेबी फीट' का होगा एहसास

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।