यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
चांद का समय बताने वाली घड़ी बनाने में जुटा नासा, एक घड़ी की कीमत जान उड़ जाएंगे होश
NASA Moon Time Zone Mission नासा एक ऐसी घड़ी बनाने में जुटा हुआ है जो चांद का समय बताए। इसके लिए पृथ्वी की तरह चांद का भी एक टाइम जोन निर्धारित किया ज ...और पढ़ें

एजेंसी, वाशिंगटन। अपने मून मिशन को लेकर नासा एक खास योजना पर काम कर रहा है। चांद पर मानव बस्ती बसाने की दिशा में इस योजना को काफी अहम माना जा रहा है। दरअसल, अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा चांद का खुद का टाइम जोन बनाने में जुटा हुआ है।
इसके तहत ऐसी घड़ी बनाई जा रही है, जो चांद के टाइम जोन के हिसाब से चले और उसका समय बताए। इस मिशन के तहत नासा के वैज्ञानिक चांद पर घड़ी भेजने की योजना पर काम कर रहे हैं। हालांकि, इस मिशन में नासा के सामने चुनौतियां भी कम नहीं हैं। चांद के हिसाब से सटीक घंटे, मिनट और सेकंड सेट करना बेहद कठिन है।
दुनियाभर के वैज्ञानिकों ने की बैठक
एजेंसी की रिपोर्ट्स में नासा के वैज्ञानिक चेरिल ग्रामलिंग के हवाले से बताया गया है कि नासा चांद पर टाइम जोन ही नहीं बना रहा, बल्कि पूरी तरह से समय की नई माप प्रणाली विकसित करने में जुटा हुआ है। इसे लेकर तुर्किये में 18 मई को दुनियाभर के वैज्ञानिकों की बैठक भी हो चुकी है।
इतनी होगी एक घड़ी की लागत
रिपोर्ट्स की मानें तो चांद का समय बताने वाली एक घड़ी की लागत तकरीबन 1 करोड़ रुपए होगी। ये परमाणु घड़ियां चांद की सतह पर लंबे समय तक काम कर सकेंगी। हालांकि, पृथ्वी की तरह चांद पर भी समय की मानक रेखा तय करना नासा के लिए बड़ी चुनौती होगी। एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी सरकार ने नासा को चांद पर मानव भेजने के मिशन में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत नासा को 31 दिसंबर तक चांद पर नए टाइम जोन का खाका तैयार करना होगा।