Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    USA: रैपर Tupac Shakur मामले में नेवादा की ग्रैंड जूरी ने डुआने डेविस पर लगाया हत्या का आरोप

    By AgencyEdited By: Shashank Mishra
    Updated: Sat, 30 Sep 2023 04:31 AM (IST)

    रैपर Tupac Shakur की हत्या मामले में नेवादा की ग्रैंड जूरी ने डुआने डेविस पर हत्या का आरोप लगाया है। बता दें कैलिफोर्निया लव जैसी हिट फिल्मों के सबसे ...और पढ़ें

    अमेरिकी रैपर Tupac Shakur की 1996 में लास वेगास में हत्या कर दी गई थी।
    अमेरिकी रैपर Tupac Shakur की 1996 में लास वेगास में हत्या कर दी गई थी।

    लॉस एंजिल्स एपी। मशहूर रैपर टुपैक शकूर की हत्या के मामले में डुआने ''केफे डी'' डेविस को दोषी करार दिया गया है। टुपैक की हत्या लास वेगास में वर्ष 1996 में हुई थी। अभियोजकों ने शुक्रवार को बताया कि नेवादा ग्रैंड जूरी ने लंबी की सुनवाई के बाद डेविस को दोषी ठहराया। मुख्य उप जिला अटार्नी मार्क डिगियाकोमो ने कहा कि 60 वर्षीय डेविस पर टुपैक पर गोलीबारी करने का आदेश देने, घातक हथियार के इस्तेमाल से हत्या के आरोप साबित हुए।

    डेविस को रैपर की हत्या का बताया सरगना

    शुक्रवार सुबह डेविस को उसके घर के पास टहलते समय गिरफ्तार किया गया। टुपैक पर उस समय हमला हुआ था जब वह 10 कारों के काफिले में बीएमडब्ल्यू में थे। उनका काफिला चौराहे पर ग्रीन सिग्नल का इंतजार कर रहा था , तभी सफेद रंग की कैडिलैक कार से उन पर फायरिंग की गई। शकूर को कई गोलियां मारी गईं। एक हफ्ते बाद उनकी मृत्यु हो गई थी। टुपैक को ग्रैमी पुरस्कार के लिए छह बार नामित किया गया था।

    ये भी पढ़ें: सांसद थानेदार ने हिंदू, सिख और जैन अमेरिकियों के लिए कांग्रेशनल कॉकस का किया गठन, मिला सांसदों का समर्थन