Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जिसे पाने के लिए बच्चों की तरह बिलख रहे ट्रंप, उस Nobel Peace Prize से सम्मानित हुए कई अमेरिकी राष्ट्रपति

    Updated: Fri, 10 Oct 2025 06:00 AM (IST)

    नोबेल शांति पुरस्कार 2025 की घोषणा होने वाली है, और डोनाल्ड ट्रम्प का मानना है कि वह इसके हकदार हैं। व्हाइट हाउस ने उन्हें 'शांति का राष्ट्रपति' बताया ...और पढ़ें

    ट्रंप ने 7 शांति समझौतों का किया दावा (फाइल)

    ट्रंप ने 7 शांति समझौतों का किया दावा (फाइल)

    HighLights

    1. नोबेल शांति पुरस्कार 2025 की घोषणा आज

    2. ट्रंप ने खुद को बताया 'शांति का राष्ट्रपति'

    3. चार अमेरिकी राष्ट्रपतियों को मिला नोबेल पुरस्कार

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नोबेल शांति पुरस्कार 2025 के विजेता की घोषणा आज यानी शु्क्रवार को होने वाली है। लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने स्पष्ट कर दिया है कि उनका मानना है कि यह पुरस्कार उन्हें मिलना चाहिए।

    गुरुवार को व्हाइट हाउस की तरफ से सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साधा की गई जिसके साथ एक टाइटल भी दिया गया जिसमें ट्रंप को 'शांति का राष्ट्रपति' बताया गया है। यह दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित शांति सम्मान के लिए ट्रंप के अभियान का हिस्सा था।

    ट्रंप ने 7 शांति समझौतों का किया दावा

    अमेरिकी राष्ट्रपति, जिन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच हुए एक समझौते सहित 7 शांति समझौतों की मध्यस्थता का श्रेय बार-बार लिया है। उन्होंने संकेत दिया कि नोबेल समिति उन्हें यह सम्मान देने से इनकार करने का कोई कारण ढूंढ लेगी।

    अपने दोनों कार्यकालों के दौरान ट्रंप को इस पुरस्कार के लिए कई बार नोमिनेट किया गया है। इस साल उन्हें इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू, कंबोडिया के हुन मानेट, अमेरिकी सांसदों और पाकिस्तान सरकार द्वारा नोमिनेट किया गया था।

    4 अमेरिकी राष्ट्रपतियों को मिला नोबेल शांति पुरस्कार

    आपको बता दें कि अब तक, केवल चार अमेरिकी राष्ट्रपतियों और एक अमेरिकी उपराष्ट्रपति को ही यह नोबेल शांति पुरस्कार मिला है।

    थियोडोर रूजवेल्ट (1906)

    थियोडोर रूजवेल्ट नोबेल शांति पुरस्कार पाने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति थे। उन्हें पोर्ट्समाउथ की संधि के जरिए से रूस-जापान युद्ध में मध्यस्थता के लिए यह पुरस्कार दिया गया था। उनका पदक आज भी व्हाइट हाउस के पश्चिमी विंग के रूजवेल्ट कक्ष में रखा हुआ है।

    वुडरो विल्सन (1919)

    अमेरिका के 28वें राष्ट्रपति, वुडरो विल्सन को प्रथम विश्व युद्ध को समाप्त करने और शांति बनाए रखने के उद्देश्य से दुनिया के पहले अंतर-सरकारी संगठन, लीग ऑफ नेशन की स्थापना में उनकी भूमिका के लिए सम्मानित किया गया था।

    खबरें और भी

    जिमी कार्टर (2002)

    अमेरिका के 39वें राष्ट्रपति, कार्टर को पद छोड़ने के 21 साल बाद यह पुरस्कार मिला। उन्हें "अंतर्राष्ट्रीय संघर्षों का शांतिपूर्ण समाधान खोजने, लोकतंत्र और मानवाधिकारों को आगे बढ़ाने, और आर्थिक एवं सामाजिक विकास को बढ़ावा देने के उनके दशकों के अथक प्रयासों के लिए" यह पुरस्कार दिया गया।

    बराक ओबामा (2009)

    अपने राष्ट्रपति कार्यकाल के एक वर्ष से भी कम समय में अमेरिकी के 44वें राष्ट्रपति ओबामा को अंतर्राष्ट्रीय कूटनीति और लोगों के बीच सहयोग को मजबूत करने के उनके असाधारण प्रयासों के लिए सम्मानित किया गया, जिसमें परमाणु निरस्त्रीकरण और जलवायु कार्रवाई की वकालत भी शामिल है।

    अल गोर (2007)

    अल गोर अमेरिका के एकमात्र उपाराष्ट्रपति हैं जिन्हें ये प्रतिष्ठित सम्मान मिला है। अल गोर को मानव निर्मित जलवायु परिवर्तन के बारे में अधिक ज्ञान जुटाने और उसका प्रसार करने के उनके प्रयासों के लिए जलवायु परिवर्तन पर अंतर-सरकारी पैनल (IPCC) के साथ 2007 का नोबेल शांति पुरस्कार मिला।