Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    वेनेजुएला के खिलाफ ट्रंप की कार्रवाई से केवल 33% अमेरिकी सहमत, लोगों को इस बात की है चिंता

    Updated: Wed, 07 Jan 2026 07:00 AM (GMT+05:30)

    वेनेजुएला के खिलाफ डोनाल्ड ट्रंप की कार्रवाई से केवल 33 प्रतिशत लोग ही सहमत हैं। इप्सोस, रॉयटर द्वारा किए गए एक सर्वेक्षण के अनुसार, तीन में से एक अमे ...और पढ़ें

    वेनेजुएला के खिलाफ ट्रंप की कार्रवाई से केवल 33% अमेरिकी सहमत (फोटो- रॉयटर)

    वेनेजुएला के खिलाफ ट्रंप की कार्रवाई से केवल 33% अमेरिकी सहमत (फोटो- रॉयटर)

    HighLights

    1. द वाशिंगटन पोस्ट के सर्वे में 10 में चार अमेरिकियों ने मादुरो को पकड़ने का समर्थन किया

    2. लोगों ने कहा, अमेरिका को वेनेजुएला का संचालन नहीं करना चाहिए, वहां के लोग निर्णय लें

    जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। वेनेजुएला के खिलाफ डोनाल्ड ट्रंप की कार्रवाई से केवल 33 प्रतिशत लोग ही सहमत हैं। इप्सोस, रायटर द्वारा किए गए एक सर्वेक्षण के अनुसार, तीन में से एक अमेरिकी वेनेजुएला पर अमेरिकी सैन्य हमले का समर्थन करता है। 72 प्रतिशत लोगों को चिंता है कि अमेरिका दक्षिण अमेरिकी देश में बहुत ज्यादा हस्तक्षेप करेगा।

    रॉयटर के अनुसार, दो दिवसीय सर्वेक्षण में पता चला कि रिपब्लिकन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा आदेशित सैन्य अभियान का 65 प्रतिशत रिपब्लिकन समर्थन करते हैं, जबकि डेमोक्रेट्स में यह आंकड़ा 11 प्रतिशत और निर्दलीय लोगों में 23 प्रतिशत है।

    गौरतलब है कि शनिवार को तड़के कराकसमें अमेरिकी सेना ने छापेमारी की, जिसमें वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्तार कर लिया गया था। अमेरिकी सेना ने उन्हें कथित ड्रग्स की तस्करी के आरोपों में अभियोजन के लिए संघीय अधिकारियों को सौंप दिया है।

    विदेशी संघर्षों के बजाय घरेलू मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करे सरकार: अमेरिकी

    एपी द्वारा हालिया सर्वेक्षणों के विश्लेषण में सामने आया कि ट्रंप समर्थक चाहते हैं कि अमेरिका विदेशी संघर्षों में अधिक न उलझे, बल्कि घरेलू मुद्दे पर ध्यान केंद्रित करना चहिए। वेनेजुएला में सैन्य कार्रवाई पर रिपब्लिकन ने समर्थन किया, लेकिन वे चाहते हैं कि अमेरिका वहां नियंत्रण के लिए हस्तक्षेप न करे।

    रिपब्लिकन ने अन्य देशों की समस्याओं में हस्तक्षेप के खिलाफ हैं। यह रिपब्लिकन राष्ट्रपति के लिए एक चुनौतीपूर्ण मुद्दा हो सकता है, खासकर यह देखते हुए कि अमेरिकियों की इच्छा है कि सरकार घरेलू आर्थिक मुद्दों को हल करे। विदेश नीति और नशीली दवाओं का व्यापार अमेरिकियों के लिए उच्च प्राथमिकता नहीं है।

    खबरें और भी

    रूस-यूक्रेन संघर्ष और इजरायल-गाजा विवाद खत्म कराना चाहते हैं अमेरिकी

    सर्वेक्षण में यह भी सामने आया कि अमेरिका के लोग चाहते है कि नए साल में सरकार रूस-यूक्रेन संघर्ष और इजरायल-गाजा विवाद को खत्म करने पर ध्यान केंद्रित करे। सर्वे में शामिल अधिकांश व्यक्ति ने वेनेजुएला का नाम नहीं लिया।

    अमेरिका में ड्रग्स तस्करी रिपब्लिकन का मुद्दा है। सर्वे में शामिल 10 में से एक रिपब्लिकन ने इसका उल्लेख किया, जबकि डेमोक्रेट या स्वतंत्र लोगों ने कोई जिक्र नहीं किया। लोग चाहते हैं कि सरकार को अमेरिकियों के स्वास्थ्य देखभाल, आर्थिक ¨चताएं और जीवन यापन की लागत पर अधिक ध्यान केंद्रित करना चाहिए। अधिक अमेरिकियों का कहना है कि अमेरिका को वेनेजुएला का संचालन नहीं करना चाहिए। अमेरिकियों की राय वेनेजुएला में मादुरो की गिरफ्तारी के बारे में विभाजित है।

    अमेरिकी सैन्य कार्रवाई का डेमोक्रेट्स ने किया विरोध

    इससे पहले द वाशिंगटन पोस्ट और एसएसआरएस द्वारा किए गएसर्वेक्षण में 10 में से चार लोग निकोलस मादुरो को पकड़ने के लिए अमेरिकी सैन्य कार्रवाई का समर्थन किया, जबकि लगभग उतने ही इसके खिलाफ थे। 10 में से दो लोग अनिश्चितता की स्थिति में थे।

    रिपब्लिकन ने इस कार्रवाई का व्यापक रूप से समर्थन किया, जबकि डेमोक्रेट्स ने इसे बड़े पैमाने पर विरोध किया। लगभग आधे अमेरिकियों (45 प्रतिशत) ने वेनेजुएला पर अमेरिका के नियंत्रण और देश के लिए एक नए सरकार के चयन के खिलाफथे। लगभग 10 में नौ अमेरिकियों ने कहा कि वेनेजुएला के लोगों को अपने देश के भविष्य के नेतृत्व का निर्णय लेना चाहिए।