'मैं अपने कश्मीरी भाइयों और बहनों को...', संयुक्त राष्ट्र के मंच पर शहबाज ने परोसा झूठ; आज भारत देगा करारा जवाब
संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र को संबोधित करते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने दुनिया के सामने झूठ ...और पढ़ें

संयुक्त राष्ट्र के मंच पर शहबाज से परोसा झूठ
HighLights
शहबाज के बयान पर आज भारत करारा जवाब दे सकता है
शहबाज ने हमेशा की तरह बड़े मंच पर अलापा कश्मीर राग
डिजिटल डेस्क, न्यूयॉर्क। संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र को संबोधित करते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने दुनिया के सामने झूठ परोसा है और हमेशा की तरह की कश्मीर राग अलापा है। वहीं, शहबाज के बयान पर आज भारत करारा जवाब दे सकता है।
शहबाज ने कहा कि मैं अपने कश्मीरी भाइयों और बहनों को पूरे अधिकार के साथ भरोसा दिलाता हूं कि हम उन्हें तब तक अपना पूरा राजनैतिक, राजनीतिक और नैतिक समर्थन देते रहेंगे जब तक उन्हें आत्मनिर्णय का उनका अटूट अधिकार नहीं मिल जाता। कश्मीर हमेशा से पाकिस्तान की जीवन-रेखा (जुगुलर वेन) रहा है और हमेशा रहेगा।
भारत को गीदड़ भभकी
शहबाज शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान के पानी के हिस्से को रोकने, उसमें बाधा डालने या उसे मोड़ने की किसी भी कोशिश को युद्ध की कार्रवाई माना जाएगा। भारत को इस बारे में कोई गलतफहमी नहीं होनी चाहिए।
शहबाज ने दुनिया के सामने परोसा सफेद झूठ
शहबाज शरीफ ने कहा कि एक साल पहले, पाकिस्तान को भारत की ओर से एक झूठे बहाने के तहत बाहरी हमले का सामना करना पड़ा था। पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुच्छेद 51 के तहत आत्मरक्षा के अपने स्वाभाविक अधिकार का इस्तेमाल किया।
फील्ड मार्शल आसिम मुनीर के साहसी नेतृत्व में हमारी बहादुर और वीर सशस्त्र सेनाओं ने सटीकता और पेशेवर तरीके से जवाब दिया।
उन्होंने दुश्मन को चुप करा दिया, उसके हमले को नाकाम कर दिया और उसे ऐसा सबक सिखाया जिसे वह कभी नहीं भूल पाएगा। राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के दृढ़ और दूरदर्शी नेतृत्व की बदौलत दक्षिण एशिया में करोड़ों लोगों की जान बचाई जा सकी।
(इनपुट- एएनआई)
