Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Paul Reubens Died: अमेरिकी अभिनेता पॉल रूबेंस का कैंसर से हुआ निधन, 70 वर्ष की उम्र में ली आखिरी सांस

    By AgencyEdited By: Devshanker Chovdhary
    Updated: Tue, 01 Aug 2023 04:11 AM (IST)

    अमेरिकी अभिनेता पॉल रूबेंस (Paul Reubens) का रविवार देर रात निधन हो गया। उन्होंने 70 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। अमेरिकी अभिनेता लंबे समय से कैंसर ...और पढ़ें

    अमेरिकी अभिनेता पॉल रूबेंस का कैंसर से हुआ निधन। (फोटो- एपी)
    अमेरिकी अभिनेता पॉल रूबेंस का कैंसर से हुआ निधन। (फोटो- एपी)

    HighLights

    1. अमेरिकी अभिनेता पॉल रूबेंस का 70 वर्ष में कैंसर से निधन।
    2. पिछले छह वर्षों से कैंसर से पीड़ित थे पॉल रूबेंस।
    3. पी-वी किरदार से पॉल रूबेंस को मिली थी पहचान।

    लॉस एंजिलिस, एपी। Paul Reubens Died: अमेरिकी अभिनेता पॉल रूबेंस (Paul Reubens) का रविवार देर रात निधन हो गया। उन्होंने 70 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। अमेरिकी अभिनेता लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। ये जानकारी उनकी पीआर एजेंसी ने दी।

    कई फिल्मों में किए थे काम

    अभिनेता पॉल रूबेंस अपने बेहतरीन किरदार के लिए जाने गए। उन्होंने कई फिल्में और सीरीज में काम किया था। उन्हें कॉमेडिन अभिनेता के तौर पर प्रसिद्धि मिली हुई थी। उनके जाने से अमेरिकी फिल्म जगत को नुकसान पहुंचा है।

    पिछले छह साल से कैंसर से पीड़ित 

    अभिनेता की पीआर एजेंसी ने कहा कि पिछले छह वर्षों से अभिनेता पॉल रूबेंस कैंसर से जूझ रहे थे। उसे सार्वजनिक न करने के लिए कृपया मेरी माफी स्वीकार करें।

    पीआर एजेंसी ने अभिनेता के शब्दों में कहा

    मैंने हमेशा अपने दोस्तों, प्रशंसकों और समर्थकों से काफी प्यार और सम्मान पाया। मैंने आप सभी से बहुत प्यार किया है।

    पी-वी किरदार से लोगों के बीच बनाई जगह

    बता दें कि पॉल रूबेंस ने 1970 के दशक में पी-वी का किरदार किया। इससे उन्हें काफी प्रसिद्धि मिली थी। इस किरदार की वजह से उन्होंने लोगों के बीच अपनी जगह बना ली थी। लोग उन्हें इस किरदार में देखना पसंद करते थे। ये किरदार वयस्कों और बच्चों दोनों के मनोरंजन का अहम हिस्सा बन गया था।