Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ट्रंप की पार्टी में रक्षा मंत्री की पत्नी ने पहनी 4000 रुपए की ड्रेस, सोशल मीडिया पर जमकर हुई ट्रोल

    Updated: Thu, 30 Apr 2026 04:18 PM (IST)

    अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ की पत्नी जेनिफर रॉशेट की व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर में पहनी गई सस्ती ड्रेस को लेकर विवाद हो गया है। ...और पढ़ें

    अमेरिकी रक्षा सचिव सचिव पीट हेगसेथ और उनकी पत्नी जेनिफर रॉशेट

    अमेरिकी रक्षा सचिव सचिव पीट हेगसेथ और उनकी पत्नी जेनिफर रॉशेट 

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ की पत्नी जेनिफर रॉशेट की ड्रेस को लेकर विवाद हो गया है दरअसल व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर में रॉशेट द्वारा पहनी गई गए सिंपल ड्रेस ने सोशल मीडिया पर तूफान खड़ा कर दिया है। विवाद उनकी डस्ट पिंक कलर की वन-शोल्डर गाउन को लेकर है जो बेहद सस्ती बताई है

    लोगों का कहना है कि जहां छोटी-मोटी पार्टी के लिए लोग लाखों खर्च कर देते हैं, वहीं रॉशेट व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर में इतनी सस्ती ड्रेस पहन कर आई यूजर्स ने यह भी दावा किया है कि यह ड्रेस चीनी फास्ट फैशन कंपनियों पर 40 से 60 डॉलर (लगभग 3,500-5,000 रुपये) में मिल जाति है

    'अमेरिका फर्स्ट' नीति पर सवाल 

    हेगसेथ ट्रंप प्रशासन में 'अमेरिका फर्स्ट' नीति के कट्टर समर्थक माने जाते हैं। चीन के साथ व्यापार तनाव और राष्ट्रवादी रुख के बीच उनकी पत्नी का कथित तौर पर चीनी फास्ट फैशन ब्रांड से ड्रेस पहनना आलोचकों को खटक रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे होहर मापदंड बताया है।

    एक यूजर ने लिखा, 'अमेरिका फर्स्ट कहने वाले लोग चीनी कंपनी की ड्रेस क्यों पहन रहे हैं?' फैशन इंडस्ट्री वॉचडॉग डाइट प्राडा ने भी इसे हाइलाइट किया। विवाद सिर्फ राजनीति तक सीमित नहीं रहा। कई लोगों ने फास्ट फैशन की नैतिकता पर भी सवाल उठाए। शीन और टेमू पर श्रम शोषण, पर्यावरणीय नुकसान और खतरनाक रसायनों के इस्तेमाल के आरोप लगते रहे हैं।

    खबरें और भी

    यूजर्स ने दिया जेनिफर का साथ 

    दूसरी ओर, बचाव में कई लोगों ने जेनिफर का साथ दिया। उन्होंने कहा कि सस्ता और आरामदायक कपड़ा चुनना कोई अपराध नहीं है। एक यूजर ने कमेंट किया कि अगर महंगा होता तो एलीट कहते, सस्ता है तो गरीब कह रहे हैं।

    लोग कभी खुश नहीं होते।' कुछ ने इसे रिलेटेबल बताया और महंगाई के दौर में साधारण फैशन को बढ़ावा दिया। फिलहाल इस पूरे मामले पर जेनिफर या हेगसेथ की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।