Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Pew study: US में अवैध प्रवासियों में अब तीसरी सबसे बड़ी आबादी भारतीयों की, पैदल सीमा पार करने वालों में जबरदस्त इजाफा

    By AgencyEdited By: Piyush Kumar
    Updated: Wed, 22 Nov 2023 01:38 AM (GMT+05:30)

    अमेरिका में घुसपैठ कर रहे अवैध भारतीय को लेक प्यू रिसर्च सेंटर ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका में अवैध प्रवासी की तीसरी ...और पढ़ें

    प्यू रिसर्च सेंटर का दावा- अमेरिका में घुसपैठ कर रहे अवैध भारतीय प्रवासियों की तीसरी सबसे बड़ी आबादी।(फोटो सोर्स: जागरण)
    प्यू रिसर्च सेंटर का दावा- अमेरिका में घुसपैठ कर रहे अवैध भारतीय प्रवासियों की तीसरी सबसे बड़ी आबादी।(फोटो सोर्स: जागरण)

    HighLights

    1. 7,25,000 भारतीय अमेरिका के विभिन्न राज्यों में अवैध रूप से रह रहे हैं: रिपोर्ट
    2. लगभग एक साल में मेरिका में प्रवेश करने पर वाले 96,917 भारतीय पकड़े गए
    3. अमेरिका में कुल मिलाकर अवैध प्रवासी आबादी में गिरावट आ रही है

    जेएनएन, वॉशिंगटन। Indian illegal immigrants in US। अमेरिका में अवैध भारतीय प्रवासियों की संख्या में जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। अवैध प्रवासियों का यूं अमेरिका जाना वैध तरीके से जाने के लिए वीजा आवेदन करने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ती रही है।

    इसी बीच अमेरिका में घुसपैठ कर रहे अवैध भारतीय को लेक प्यू रिसर्च सेंटर ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका में अवैध प्रवासी की तीसरी सबसे बड़ी संख्या भारतीय प्रवासी की हैं।

    पैदल सीमा पार करने वाले भारतीयों की संख्या बढ़ी

    इस समय लगभग 7,25,000 भारतीय अमेरिका के विभिन्न राज्यों में अवैध रूप से रह रहे हैं। वहीं, भारत के बाद ग्वाटेमाला के नागरिक अमेरिका में अवैध रूप से शरण ले चुके हैं। अमेरिकी सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा के आंकड़ों के अनुसार,पैदल सीमा पार करने वाले भारतीयों की संख्या में पांच गुना वृद्धि हुई है।

    कोविड प्रतिबंध हटाए जाने के बाद से अमेरिका में बिना दस्तावेज वाले भारतीयों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। अक्टूबर 2022 से सितंबर 2023 तक अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश करने पर वाले 96,917 भारतीय पकड़े गए।

    अमेरिका में कुल मिलाकर अवैध प्रवासी आबादी घटी

    हालांकि प्यू के अनुसार, अमेरिका में अवैध रूप से प्रवेश करने वाले भारतीयों की संख्या में वृद्धि देखी गई है, लेकिन कुल मिलाकर अवैध प्रवासी आबादी में गिरावट आ रही है।

    यह भी पढ़ें: US Presidential Election: राष्ट्रपति बाइडन के जन्मदिन पर डोनाल्ड ट्रंप ने जारी की अपनी हेल्थ रिपोर्ट, खुद को बताया फिट