Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अमेरिका में भारतवंशी की मौत पर हंसने वाले पुलिसकर्मी को ड्यूटी से हटाया गया, जानिए क्या है पूरा मामला?

    By AgencyEdited By: Anurag Gupta
    Updated: Fri, 29 Sep 2023 10:30 PM (IST)

    अमेरिका में भारतीय छात्रा जाह्नवी कुंडुला की मौत का मजाक उड़ाने और हंसने वाले पुलिस अधिकारी डेनिएल आडरर को गश्ती ड्यूटी से हटा दिया गया है। सिएटल पुलि ...और पढ़ें

    भारतीय छात्रा जाह्नवी कुंडुला की मौत (फाइल फोटो)
    भारतीय छात्रा जाह्नवी कुंडुला की मौत (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. 23 जनवरी को पुलिस के एक वाहन ने मार दी थी टक्कर
    2. आरोपित पुलिस अधिकारी बाडी कैमरे से एक क्लिप को लेकर जांच के घेरे में आए

    न्यूयार्क, आइएएनएस। अमेरिका में भारतीय छात्रा जाह्नवी कुंडुला की मौत का मजाक उड़ाने और हंसने वाले पुलिस अधिकारी डेनिएल आडरर को गश्ती ड्यूटी से हटा दिया गया है। साउथ लेक यूनियन में नार्थ ईस्टर्न यूनिवर्सिटी की छात्रा जाह्नवी को गत 23 जनवरी को पुलिस के एक वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें उनकी मौत हो गई थी।

    सिएटल पुलिस विभाग ने गुरुवार को डेनिएल को ड्यूटी से हटाए जाने की पुष्टि की। आरोपित पुलिस अधिकारी बाडी कैमरे से एक क्लिप को लेकर जांच के घेरे में आ गए। जिसमें उन्हें यह कहते हुए सुना गया कि जाह्नवी के जीवन का सीमित मूल्य था और बस एक चेक देकर मामला निपटा दो।

    यह भी पढ़ें: 'हत्यारे पुलिसकर्मी को सजा दो', भारतवंशी जाह्नवी को न्याय दिलाने के लिए अमेरिका के सिएटल में प्रदर्शन

    क्लिप की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आलोचना हुई। नेताओं, सांसदों एवं विभिन्न संगठनों ने डेनिएल को पुलिस सेवा से बर्खास्त करने की मांग की। इसी महीने सिएटल पुलिस अधिकारी गिल्ड को अपने बचाव में लिखे पत्र में डेनिएल ने कहा था कि उनकी टिप्पणी दुर्भावनापूर्ण नहीं थी।

    यह भी पढ़ें: ऑफिसर्स गिल्ड आए ऑडरर के बचाव में आगे, बोले- वायरल वीडियो पूरी कहानी को नहीं करते हैं बयां

    खबरें और भी