विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Polio Paul' Dies: लोहे के फेफड़े के अंदर 70 साल बिताने वाले शख्स की मौत; किस बीमारी से जूझ रहे थे पॉल अलेक्जेंडर?

By Agency Edited By: Piyush Kumar
Published: Thu, 14 Mar 2024 04:00 AM (GMT+05:30)

पॉल अलेक्जेंडर छह साल की उम्र में पोलियो से पीड़ित होने के बाद लोहे की संरचना के अंदर रहने को ...और पढ़ें

लोहे के फेफड़े के अंदर जीवन बिताने वाले पॉल अलेक्जेंडर का निधन हो गया है।(फोटो सोर्स: एपी)
लोहे के फेफड़े के अंदर जीवन बिताने वाले पॉल अलेक्जेंडर का निधन हो गया है।(फोटो सोर्स: एपी)

HighLights

  1. पॉल अलेक्जेंडर के गर्दन के नीचे का हिस्सा लकवाग्रस्त हो गया था
  2. पॉल अलेक्जेंडर एक वकील और लेखक थे

रॉयटर, टेक्सास। 70 साल तक लोहे के फेफड़े के अंदर जीवन बिताने वाले पॉल अलेक्जेंडर की 78 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनकी मृत्यु की घोषणा मंगलवार को उनके गो फंड मी पेज पर की गई।

खुद से सांस लेने में असमर्थ थे पॉल

अलेक्जेंडर छह साल की उम्र में पोलियो से पीड़ित होने के बाद लोहे की संरचना के अंदर रहने को मजबूर होना पड़ा। पोलियो पॉल के नाम से जाने जाने वाले अलेक्जेंडर को इस बीमारी के कारण 1952 में गर्दन के नीचे का हिस्सा लकवाग्रस्त हो गया था, जिससे वह खुद से सांस लेने में असमर्थ थे।

उन्हें टेक्सास के अस्पताल ले जाया गया और यांत्रिक फेफड़े के अंदर उन्हे होश आया। डॉक्टरों ने कहा कि ये जब तक जीवित रहेंगे, यांत्रिक फेफड़े के अंदर ही रहना पड़ेगा। वह 70 वर्षों से अधिक समय तक लोहे के फेफड़े के अंदर रहे।

पॉल एक रोल मॉडल थे: क्रिस्टोफर उल्मर

इस दौरान पॉल कालेज गए, वकील बने और एक प्रकाशित लेखक भी बने। उनकी कहानी दुनिया भर के लोगों को सकारात्मक रूप से प्रभावित किया। उनके पेज को अपडेट करने वाले क्रिस्टोफर उल्मर ने लिखा कि पॉल एक अविश्वसनीय रोल मॉडल थे, जिन्हें हमेशा याद किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: अमेरिका ने भी माना- देश की सुरक्षा के लिए खतरा बना TikTok, अमेरिकी संसद ने चीन को लेकर कही ये बात

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।